भारत समेत कई देशों में नहीं चला गूगल कैलेंडर, कंपनी कर रही तफ्तीश

google-calendar-did-not-run-in-many-countries

उल्लेखनीय है कि यह तकनीकी गड़बड़ी ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ घंटे पहले ही गूगल ने ट्वीट कर कहा था कि गूगल कैलेंडर पर कार्यक्रम का निर्धारण अब और सरल हो गया है।

नयी दिल्ली। भारत समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार की शाम को गूगल कैलेंडर नहीं खुला, इससे उपयोगकर्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार की शाम को गूगल कैलेंडर खोलने वालों को नॉट फाउंड एरर 404 संदेश मिला।

इसे भी पढ़ें: सुंदर पिचई ने कहा, गूगल चीन में अपनी सेवाओं को फिर से नहीं करेगा शुरू

गूगल ने इस बारे में जानकारी दी है, हम गूगल कैलेंडर से जुड़ी दिक्कत की जांच कर रहे हैं। हम थोड़ी देर में ज्यादा जानकारी दे पाएंगे। प्रभावित उपयोगकर्ता गूगल कैलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि यह तकनीकी गड़बड़ी ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ घंटे पहले ही गूगल ने ट्वीट कर कहा था कि गूगल कैलेंडर पर कार्यक्रम का निर्धारण अब और सरल हो गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़