मोदी सरकार की चीन पर एक और डिजिटल स्ट्राइक, 47 और ऐपों पर लगी रोक

Mobile Phone

सूत्र ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन नई ऐप पर रोक लगाई गई है उनकी सूची तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है और न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है।

नयी दिल्ली। सरकार ने चीन की 47 और ऐप पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अब तक चीन की कुल 106 मोबाइल एप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिये नुकसानदेह बताते हुये रोक लगाई जा चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन 47 नई चीनी ऐप पर अब रोक लगाई गई है वह पहले बंद की गई ऐप के ही प्रतिरूप अथवा भिन्न रूप हैं। 

इसे भी पढ़ें: तनातनी के बीच चीन ने चेंगदू में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास किया बंद, इमारत को कब्जे में लिया 

सूत्र ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन नई ऐप पर रोक लगाई गई है उनकी सूची तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है और न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है। सरकार ने इससे पहले 29 जून को चीन की 59 ऐप पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने इन ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़