अच्छी खबर! भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 की दूसरी छमाही में आएगी तेजी
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Aug 26 2020 7:32AM
रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि कई विकसित देशों में खपत में वृद्धि हुई है।हालांकि पूर्ण रूप से पुनरूद्धार के रास्ते में महामारी की आशंका बाधा बनी रहेगी। इसमें जी-20 अर्थव्यवस्थाओं के लिये 2020 में वृद्धि दर में 4.6 प्रतिशत की गिरावट की आशंका जतायी गयी है।
नयी दिल्ली। मूडीज इनवेस्टर सर्विस ने मंगलवार को कहा कि जी-20 उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत, चीन और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अच्छी तेजी आएगी। उसने भारत की आर्थिक वृद्धि में 2020 में 3.1 प्रतिशत की गिरावट के अनुमान को बरकरार रखा है। मूडीज ने वैश्विक वृहत परिदृश्य 2020-21 पर अपनी ताजी रिपोर्ट में कहा है, ‘‘विकसित देशों के मुकाबले उभरते बाजार वाले देशों के लिये आर्थिक परिदृश्य अधिक चुनौतीपूर्ण है।
तुलनात्मक आधार पर जी-20 के उभरते देशों में चीन, भारत और इंडोनेशिया मात्र देश हैं जहां 2020 की दूसरी छमाही में वास्तविक जीडीपी में तेजी आएगी...।’’ मूडीज ने 2021 के लिये भारत की अर्थव्यवस्था में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। देश की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में 4.2 प्रतिशत रही जो 11 साल का न्यूनतम स्तर है। मूडीज ने कहा कि आर्थिक पुनरूद्धार जारी है लेकिन इसका बना रहना वायरस को काबू किये जाने पर निर्भर करेगा।How will reopening and economic recovery efforts affect your credit portfolio? Join Moody’s Analytics for our webinar hosted by Independent Banker magazine as our experts discuss how to adjust your portfolio against the backdrop of COVID-19. Register now: https://t.co/05YG1NWQPq pic.twitter.com/jqQOz1toFo
— Moody's Analytics (@MoodysAnalytics) August 25, 2020
इसे भी पढ़ें: भारत को सतत वृद्धि के लिए गहरे और व्यापक सुधारों की जरूरत: रिजर्व बैंक
रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक आंकड़े बताते हैं कि कई विकसित देशों में खपत में वृद्धि हुई है।हालांकि पूर्ण रूप से पुनरूद्धार के रास्ते में महामारी की आशंका बाधा बनी रहेगी। इसमें जी-20 अर्थव्यवस्थाओं के लिये 2020 में वृद्धि दर में 4.6 प्रतिशत की गिरावट की आशंका जतायी गयी है। वहीं 2021 में इसमें 5.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया गया है। मूडीज ने कहा कि इस साल चीन को छोड़कर जी-20 के सभी देशों में आर्थिक गतिविधियों में गिरावट आएगी।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़