भारत, दक्षिण अफ्रीका ने WTO से ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क रोक के मुद्दे पर विचार करने को कहा

india-sa-ask-wto-to-review-moratorium-on-e-commerce-customs-duties

डब्ल्यूटीओ में संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में दोनों देशों ने कहा कि साधारण परिषद को ई-कॉमर्स रोक से संबंधित सभी मुद्दों पर तत्काल आधार पर विचार करना चाहिए।

नयी दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से ई-कॉमर्स व्यापार पर सीमा शुल्क रोक के मुद्दे पर नए सिरे से विचार करने को कहा है। रोक की यह अवधि दिसंबर में समाप्त हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: विकासशील देशों को WTO में मिलने वाले छूट पर सवाल विभेदकारी: प्रभु

डब्ल्यूटीओ में संयुक्त रूप से दिए गए ज्ञापन में दोनों देशों ने कहा कि साधारण परिषद को ई-कॉमर्स रोक से संबंधित सभी मुद्दों पर तत्काल आधार पर विचार करना चाहिए। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि भारत रोक को हटाना चाहता है और आयात शुल्क लगाने के पक्ष में है। इससे उसके घरेलू उद्योग और राजस्व का संरक्षण हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत ने व्यापार घाटा कम करने के लिए उठाया ये बड़ा कदम

1998 से रोक की यह अवधि बार बार दो साल के लिए बढ़ाई गई है। दोनों देशों का कहना है कि इससे विकासशील देशों को अनुमानत: 10 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान हो रहा है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़