जगुआर लैंड रोवर को दहाई अंकों की वृद्धि दर का यकीन

Jaguar Land Rover Confirms Ten-point Growth Rate
[email protected] । Jul 12 2018 11:54AM

लग्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया को इस साल के बचे महीनों में वृद्धि की गति बरकरार रखने तथा साल को दहाई अंकों की वृद्धि दर के साथ समाप्त करने का अनुमान है।

मुंबई। लग्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर इंडिया को इस साल के बचे महीनों में वृद्धि की गति बरकरार रखने तथा साल को दहाई अंकों की वृद्धि दर के साथ समाप्त करने का अनुमान है। कंपनी ने इस साल जनवरी- जून के दौरान 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सुरी ने कहा, ‘‘ ब्रांड जेएलआर हर दिन लोकप्रिय होता जा रहा है।

हम निश्चिंत है कि थोड़ी कम या अधिक दर (66 प्रतिशत की तुलना में) हम बाकी महीनों में भी बरकरार रखेंगे। हम साल के दौरान दहाई अंकों की वृद्धि दर हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं जो कि उद्योग जगत की वृद्धि दर से काफी अधिक होगी। कंपनी ने इस साल की शुरूआत में कहा था कि वह साल के अंत तक विभिन्न संस्करणों समेत 10 नयी पेशकश करेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़