जापान की चिकित्सा कंपनी नेमोतो क्योरिंडो की पंजाब में निवेश की योजना

japans-company-nemato-currondo-plans-to-invest-in-punjab

नेमोतो क्योरिंडो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किंगो शिचिनोहे ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को बताया कि कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से निवेश के लिए राज्य में कई गंतव्यों की पहचान की है।

चंडीगढ़। जापान की चिकित्सा उपकरण कंपनी नेमोतो क्योरिंडो ने बुधवार को पंजाब में संयंत्र लगाने की योजना की घोषणा की है। पंजाब सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कंपनी ने राजस्थान के नीमराणा की तर्ज पर राजपुरा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की इच्छा जताई है।प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने कंपनी को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक एयरलाइन उद्योग को 2019 में 28 अरब डॉलर का होगा मुनाफा 

जापान की कंपनी सर्जिकल टेबल, कॉन्ट्रैस्ट एजेंट इंजेक्टर क्षेत्र में दुनिया की प्रमुख कंपनियों में है। इसके अलावा यह मेडिकल इमेज स्कैनिंग क्षेत्र की भी विशेषज्ञता रखती है। नेमोतो क्योरिंडो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किंगो शिचिनोहे ने यहां पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को बताया कि कंपनी ने चरणबद्ध तरीके से निवेश के लिए राज्य में कई गंतव्यों की पहचान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार एकल खिड़की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ सुविधा के जरिये कंपनी की परियोजनाओं के लिए सभी मंजूरियां देगी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़