जेट एयरवेज ने उड़ान रद्द की, यात्रियों ने रनवे पर प्रदर्शन किया

Jet Airways canceled flight
[email protected] । Jul 12 2018 10:42AM

भोपाल जाने वाली जेट एयरवेज की एक उड़ान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार की शाम वापस राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। इस उड़ान में 71 यात्री सवार थे।

नयी दिल्ली। भोपाल जाने वाली जेट एयरवेज की एक उड़ान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार की शाम वापस राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा। इस उड़ान में 71 यात्री सवार थे। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि विमानन कंपनी ने एक वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की लेकिन उसमें भी तकनीकी खामी आ गयी।

इसके बाद एयरलाइन को उड़ान रद्द करनी पड़ी। उड़ान रद्द किये जाने के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गयी , जो आईजीआई हवाईअड्डे के रनवे पर आ गये। एक वीडियो फुटेज में यात्रियों को रनवे पर बैठे हुए देखा जा सकता है। वे देरी के बावजूद खाना नहीं परोसे जाने और ए सी बंद किये जाने की शिकायत कर रहे थे। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जाहिर किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़