शिवाजी की प्रतिमा पर महाराष्ट सरकार के 3643.78 करोड़ रूपये खर्च होंगे

maharashtra-government-expenditure-on-shivaji-statue-will-be-rs-3643-78-crores
[email protected] । Dec 24 2018 12:52PM

सरकार द्वारा इस काम के लिए निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रतिमा और समुद्र में दीवार बनाने का काम 2019-20 में शुरू किया जायेगा।

मुंबई। मुंबई के निकट अरब सागर तट पर बनाई जा रही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर 3643.78 करोड़ रूपये की लागत आयेगी और इस परियोजना के सभी पक्षों का निर्माण 2022-23 तक पूरा कर लिया जायेगा। सरकार ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर को हो सकता है बच्चा पर एक परियोजना पूरी नहीं हो सकती: गडकरी

सरकार द्वारा इस काम के लिए निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रतिमा और समुद्र में दीवार बनाने का काम 2019-20 में शुरू किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें- ई-वीजा की वैधता की अवधि बढ़ाकर 10 साल की जाए: नीति आयोग

पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया कि राज्य मंत्रिमंडल ने एक नवंबर, 2018 को परियोजना के लिए प्रशासनिक स्वीकृति और 3700.84 करोड़ रुपये के कुल व्यय को मंजूरी दी थी। राज्य सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक मंजूरी के अनुसार, नयी लागत अब 56.70 करोड़ रुपये कम होकर 3643.78 करोड़ रूपये होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़