Mercedes पुणे में बनाएगी 1,500 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल

mercedes

मर्सिडीज कोरोना वायरस से लड़ने के लिये पुणे में 1,500 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल बनाएगी। कंपनी कर्मचारियों के द्वारा जमा राशि के बराबर राशि अपनी ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएगी। कंपनी ने कहा कि महामारी पर काबू पा लिये जाने के बाद चिकित्सा के सारे उपकरण खेड़ के सिविल अस्पताल को दान दिये जाएंगे।

मुंबई। लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये पुणे के चाकन में स्थानीय प्राधिकरणों के साथ मिलकर एक अस्थायी अस्पताल बनाने की बुधवार को घोषणा की। इस अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के 1,500 बिस्तर होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके कर्मचारी एक-एक दिन का वेतन भी इस अभियान में देंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत में अब दुनिया का सबसे स्वच्छ पेट्रोल,-डीजल होगा उपलब्ध, दाम में कोई वृद्धि नहीं

कंपनी कर्मचारियों के द्वारा जमा राशि के बराबर राशि अपनी ओर से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराएगी। कंपनी ने कहा कि महामारी पर काबू पा लिये जाने के बाद चिकित्सा के सारे उपकरण खेड़ के सिविल अस्पताल को दान दिये जाएंगे। आइसोलेशान वार्ड के अन्य सामान जनजाति छात्रावासों को दिये जाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़