ऑरिफ्लेम ने टाइमलेस न्यूड लिप ट्रेंड को अपनाया, दि वन लिप सेंसेशन मैट मौसे न्यूड कलेक्शन लॉन्च किया

oriflame-has-adopted-the-timeless-nude-lip-trend
[email protected] । Apr 17 2019 6:35PM

न्यूड लिप सदाबहार ट्रेंड रहा है और यह महिलाओं में अब भी काफी लोकप्रिय है। गहरे कॉफी के रंग से लेकर प्रभावी बिजेज तक, न्यूड लिपस्टिक वर्तमान में सभी वैनिटी में जगह बना रही हैं।

खूबसूरती केवल कैसे दिखते हैं, यह नहीं है। यह इस बारे में है कि आप कैसा महसूस और अभिव्यक्त करते हैं। भारत का प्रमुख स्वीडिश ब्यूटी ब्रांड ऑरिफ्लेम हर महिला की व्यक्तिगत अभिव्यक्ति का जश्न मनाता है। इस प्रकार, यह उन उत्पादों की पेशकश जारी रखता है जो सौंदर्य उद्योग के लगातार बदलते ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हैं। यह न केवल ग्राहकों की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें अच्छा महसूस भी करवाते हैं। सही मायनों में आत्म-अभिव्यक्ति में यह विश्वास ब्रैंड के नए द वन लिप सेंसेशन मैटे मौसे न्यूड कलेक्शन में पूरी तरह से परिलक्षित होता है। मौसे का मतलब होता है एक आइस्क्रीम जैसी डिश, जो क्रीमिश होती है। 

न्यूड लिप सदाबहार ट्रेंड रहा है और यह महिलाओं में अब भी काफी लोकप्रिय है। गहरे कॉफी के रंग से लेकर प्रभावी बिजेज तक, न्यूड लिपस्टिक वर्तमान में सभी वैनिटी में जगह बना रही हैं। बिना किसी शक के, न्यूड लिप ट्रेंड यहाँ कायम रहने वाला है। ग्राहकों की विकसित होती पसंद के साथ-साथ सौंदर्य परिदृश्य में इस सबसे लोकप्रिय ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ऑरिफ्लेम ने अपने मैटे मौसे कलेक्शन के न्यूड लिपस्टिक्स के कई शेड्स पेश किए हैं। शेड्स की नई रेंज अल्ट्रा-लाइट मौसे टेक्सचर, मैटे फिनिश और सेंसुअल लिप लुक देता है। नरम, हल्का फॉर्मूला आरामदायक और नॉन-ड्राइंग (सूखने न देने वाला) होता है जो इसे एक्सटेंडेड वियर के लिए परफेक्ट बनाता है। यह पोषण से भरपूर कंडिशनर की तरह भी काम करता है और मैटे लिपस्टिक के तौर पर भी जो किसी भी लुक को निखार देता है।

इसे भी पढ़ें: एप्पल और क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी मुकदमे खत्म किए

सभी विशिष्ट महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह कलेक्शन छह बेहतरीन शेड्स में उपलब्ध है, जिसमें सेंसुअल लाते, रोज एम्ब्रेस, न्यूड पैशन, स्पाइसी कारमेल, मोचा ईवी और टेम्पटिंग बरगंडी शामिल हैं। नए लॉन्च पर बोलते हुए, ऑरिफ्लेम दक्षिण एशिया में सीनियर डायरेक्‍टर- मार्केटिंग श्री नवीन आनंद ने कहा, "ऑरिफ्लेम में हम भारतीय ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों के अनुरूप नवीनतम ट्रेंड्स को कैप्चर करने का लक्ष्य रखते हैं। न्यूड लिप ब्यूटी लैंडस्केप में एक सदाबहार ट्रेंड है और आज महिलाओं में यह बहुत लोकप्रिय है। हमने छह स्टनिंग न्यूड शेड्स का स्पेक्ट्रम लॉन्च किया है और हमें यकीन है कि ग्राहक इन रंगों को पसंद करेंगे, और वे भारतीय बाजार में असाधारण रूप से अच्छी बिक्री करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस गारंटीशुदा रिण-पत्र के जरिए 50 करोड़ डॉलर जुटाएगी

ऑरिफ्लेम आत्म-अभिव्यक्ति और इनोवेशन में विश्वास करता है। इसके उत्पाद महिलाओं की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसी तरह, द वन लिप सेंसेशन मैट मौसे कलेक्शन, मौसे की हल्की बनावट और लिपस्टिक का पूर्ण कवरेज प्रदान करता है। तो आप किसका इंतज़ार कर रही हैं? आज ही इस विशेष संग्रह से अपने संपूर्ण न्यूड शेड को हासिल करिए!

उपलब्धता: अपने निकटतम ऑरिफ्लेम कंसल्टेंट से संपर्क करें या कॉल करें-  011-40409000/66259000.

ऑरिफ्लेम के बारे में  

1967 में स्थापित ऑरिफ्लेम एक ब्यूटी कंपनी है जो 60 से अधिक देशों में डायरेक्ट सेल्स कर रही है। यह स्वीडिश, प्रकृति से प्रेरित, इनोवेटिव ब्यूटी, स्किनकेयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स का विस्तृत पोर्टफोलियो प्रदान करता है। लोगों और प्रकृति के प्रति सम्मान ऑरिफ्लेम के संचालन सिद्धांतों को रेखांकित करता है और इसकी सामाजिक और पर्यावरणीय नीतियों में परिलक्षित भी होता है। ऑरिफ्लेम दुनियाभर में कई चैरिटी का समर्थन करता है। यह वर्ल्ड चाइल्डहुड फाउंडेशन का सह-संस्थापक भी है। ऑरिफ्लेम कॉस्मेटिक्स नैस्डैक ओएमएक्स नॉर्डिक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है।

अधिक जानकारी के लिए, लॉग ऑन करें-  www.oriflame.co.in <http://www.oriflame.co.in/>

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़