राजधानी, शताब्दी, दूरंतो ट्रेनों के फ्लेक्सी फेयर सिस्‍टम की जांच करेगी PAC

pac-to-examine-flexi-fare-system-in-rajdhani-shatabdi-duronto
[email protected] । Sep 21 2018 12:29PM

संसद की लोक लेखा समिति (पी ए सी) ने राजधानी, शताब्दी अैर दूरंतो ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया प्रणाली की पड़ताल करने का फैसला किया है। लोकसभा बुलेटिन के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली समिति रेल भूमि विकास

नयी दिल्ली। संसद की लोक लेखा समिति (पी ए सी) ने राजधानी, शताब्दी अैर दूरंतो ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया प्रणाली की पड़ताल करने का फैसला किया है। लोकसभा बुलेटिन के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाली समिति रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा वाणिज्यिक उपयोग के लिए रेल भूमि के विकास को भी देखेगी।

समिति ने अध्ययन एवं पड़ताल के लिए भारतीय वायुसेना की अभियागनगत तैयारियों और भारतीय नौसेना के अधिकारियों के प्रशिक्षण सहित कई विषयों का चयन किया है।

लोकसभा सचिवालय के एक अन्य बुलेटिन के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को रक्षा मामलों से संबंधित संसद की स्थाई समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। अन्य स्थाई समितियों के अध्यक्षों-वीरप्पा मोइली (वित्त), पी चिदंबरम (गृह), शशि थरूर (विदेश मंत्रालय) को एक और कार्यकाल दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़