स्वदेशी गश्ती जहाज ‘विजया’ तट रक्षक की सेवा में शामिल

patrol-vessel-to-coast-guard
[email protected] । Sep 14 2018 5:53PM

भारतीय तट रक्षक ने शुक्रवार को उन्नत नेविगेशन और संचार उपकरण से सुसज्जित स्वदेशी गश्ती जहाज ''विजया'' को सेवा में शामिल किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 98 मीटर लंबे इस जहाज को विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गहन

चेन्नई। भारतीय तट रक्षक ने शुक्रवार को उन्नत नेविगेशन और संचार उपकरण से सुसज्जित स्वदेशी गश्ती जहाज 'विजया' को सेवा में शामिल किया। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 98 मीटर लंबे इस जहाज को विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गहन जांच के लिए ओडिशा के पारादीप में तैनात किया जाएगा। सुरक्षा सचिव संजय मित्रा और तट रक्षक महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने ‘विजया’ को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।

उसने कहा, ‘‘गश्ती नौका के सेवा में शामिल होने से सामान्य रूप से पूर्वी समुद्र तटों की हमारी विशाल तटरेखा और विशेष रूप से ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के समुद्री राज्यों की समुद्री सुरक्षा को बेहतर करेगी।’’ यह समुद्र में तेल फैलने से रोकने के लिए सीमित प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरण ले जाने में सक्षम है और आग नियंत्रण प्रणाली के साथ 30 मिमी की बंदूक से लैस है।

कमांडेंट हरेंद्र जीत सिंह इस जहाज का नेतृत्व करेंगे और इस पर 12 अधिकारी और 91 अन्य व्यक्ति तैनात होंगे। इसे दो इंजन वाला एक हेलिकॉप्टर और चार उच्च गति वाली नौकाओं सहित बोर्डिंग, खोज एवं बचाव, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त संचालन के लिए दो नौकाएं ले जाने में सक्षम बनाया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय तट रक्षक में अभी 137 नौकाएं और 62 विमान है। वहीं विभिन्न भारतीय शिपयार्डों में 61 नौकाओं पर विभिन्न स्तर पर काम चल रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़