RBI का श्रीलंका के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली का समझौता

rbi sri lanka

रिजर्व बैंक का श्रीलंका के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली का समझौता किया है।विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीलंका का केंद्रीय बैंक आरबीआई से डॉलर, यूरो या भारतीय रुपये में कई चरणों में मुद्रा की अदला-बदली कर सकता है।यह समझौता दक्षेस मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था के तहत किया गया है। यह समझौता 13 नवंबर 2022 तक मान्य रहेगा।

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली समझौता किया हे। रिजर्व बैंक ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक श्रीलंका का केंद्रीय बैंक आरबीआई से डॉलर, यूरो या भारतीय रुपये में कई चरणों में मुद्रा की अदला-बदली कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 38 हजार अंक के पार, कच्चे तेल के दामों में हुई बढ़ोतरी

यह समझौता दक्षेस मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था के तहत किया गया है। यह समझौता 13 नवंबर 2022 तक मान्य रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़