श्रीलंका ने 40 करोड़ डॉलर मुद्रा अदला-बदली को लेकर RBI से करार किया

RBI

रिजर्व बैंक ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा की अदला-बदली सुविधा के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए है।भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा कि मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था नवंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। श्रीलंका ने अप्रैल में कहा था किउसने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के ढांचे केतहत रिजर्व बैंक से 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा अदला-बदली करार किया है।

कोलंबो। भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए यहां आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस कदम से श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत किया जा सकेगा। भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा कि मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था नवंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। श्रीलंका ने अप्रैल में कहा था कि उसने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के ढांचे के तहत रिजर्व बैंक से 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा अदला-बदली करार किया है।

इसे भी पढ़ें: सरकार संग किस बात पर थी RBI के पूर्व गवर्नर की अनबन, उर्जित पटेल के किताब ने खोले कई राज

इससे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हो सकेगा और कोविड-19 महामारी से प्रभावित देश में वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी। मई में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत से 1.1 अरब डॉलर की विशेष मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए अतिरिक्त आग्रह किया था। भारतीय मिशन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा किकि भारतीय रिजर्व बैक ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। यह सुविधा नवंबर, 2022 तक उपलब्ध होगी। ट्वीट में कहा गया है कि कल ऋण भुगतान की समयसारिणी में पुनर्गठन पर चर्चा के बाद यह घटनाक्रम दर्शाता है कि भारत कोविड-19 के बाद श्रीलंका के आर्थिक पुनरोद्धार को लेकर प्रतिबद्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़