Rupee 20 पैसे हुआ मजबूत, US Dollar के मुकाबले शुरुआती कारोबार में बढ़त

Rupee Strengthens
AI Image

विदेशी पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 95.30 पर पहुंच गया। हालांकि, डॉलर के मजबूत होने से घरेलू मुद्रा की तेजी सीमित रही। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई।

रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.30 पर पहुंच गया। विदेशी पूंजी प्रवाह और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में बढ़त के साथ 95.30 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए बृहस्पतिवार को 26 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.50 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.21 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 49.91 अंक चढ़कर 77,970.95 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 28 अंक की बढ़त के साथ 24,343.65 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.16 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,623.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़