कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट

sensex-down-over-100-points-due-to-weak-global-trends
[email protected] । Nov 9 2018 11:59AM

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरूआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट देखी गई। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बृहस्पतिवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में वृद्धि को अगले महीने

मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरूआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट देखी गई। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बृहस्पतिवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में वृद्धि को अगले महीने तक टालने के संकेत देना है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.08 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 35,123.60 अंक पर चल रहा है। शुरूआती कारोबार में यह 226.45 अंक गिरकर खुला था।

बुधवार को दीपावली के दिन विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 246 अंक चढ़ गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत घटकर 10,567.35 अंक पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को दीपावली बलीप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़