बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स करीब 274 अंक चढ़ा, निफ्टी भी ऊपर

sensex
Google common license

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 274 अंक चढ़ा।सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

मुंबई।अमेरिकी बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी जैसे शेयरों में बढ़ोतरी के चलते सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग 274 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 273.74 अंक बढ़कर 53,067.36 पर था। व्यापक एनएसई निफ्टी 91.1 अंक बढ़कर 15,873.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में टाटा स्टील, टाइटन, मारुति, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: गौतम अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में खरीदा ACC और अंबुजा सीमेंट्स में होल्सिम की हिस्सेदारी

इसके विपरीत अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट हई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और शंघाई में मामूली गिरावट हुए, जबकि तोक्यो में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 109.80 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 136.69 अंक या 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 52,793.62 पर बंद हुआ, एनएसई निफ्टी 25.85 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,782.15 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,780.08 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़