सुरेश प्रभु का सुझाव, उत्पाद विविधीकरण करें निर्यातक

suresh-prabhu-suggestion-product-diversification-exporter
[email protected] । Aug 8 2018 7:36PM

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने आज निर्यातकों को अपनी उत्पाद सूची का विविधीकरण करने को कहा और सुझाव दिया कि उन्हें अफ्रीका और लातिनी अमेरिका के बाजारों में अपनी पैठ बढ़ानी चाहिए।

नयी दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने आज निर्यातकों को अपनी उत्पाद सूची का विविधीकरण करने को कहा और सुझाव दिया कि उन्हें अफ्रीका और लातिनी अमेरिका के बाजारों में अपनी पैठ बढ़ानी चाहिए। प्रभु ने कहा कि निर्यात संवर्धन की एक वृहद रणनीति बनाई जा रही है। निर्यातकों के लिए मोबाइल एप का शुभारंभ करते हुए मंत्री ने कहा कि हमने अपने निर्यात का विविधीकरण करना चाहिए और साथ ही सेवाओं के निर्यात पर भी ध्यान देना चाहिए। 

प्रभु ने बताया कि उनके मंत्रालय ने कृषि निर्यात बढ़ाने को नीति तैयार की है, जिसपर जल्द मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जाएगी। वित्त वर्ष 2017-18 में भारत का वस्तुओं का निर्यात बढ़कर 303.38 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 275.85 अरब डॉलर था। बीते वित्त वर्ष में सेवाओं का निर्यात बढ़कर 195 अरब डॉलर हो गया, जो 2016-17 में 164.2 अरब डॉलर था। प्रभु ने मोबाइल एप ‘निर्यात मित्र’ का शुभारंभ किया। इस एप को निर्यातकों के प्रमुख संगठन फियो ने विकसित किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़