टाटा संस ने मिस्त्री के खिलाफ आये NCLT के फैसले का स्वागत किया

Tata Sons welcomes NCLT''s decision against Mistry
[email protected] । Jul 9 2018 3:39PM

टाटा संस ने आज कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का साइरस मिस्त्री की याचिका खारिज करने का आदेश समूह के रुख की पुष्टि करता है और उसकी कंपनियों ने हमेशा निष्पक्ष तरीके से और शेयरधारकों के बेहतर हित में काम किया।

मुंबई। टाटा संस ने आज कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का साइरस मिस्त्री की याचिका खारिज करने का आदेश समूह के रुख की पुष्टि करता है और उसकी कंपनियों ने हमेशा निष्पक्ष तरीके से और शेयरधारकों के बेहतर हित में काम किया। 

एनएसएलटी, मुंबई ने टाटा संस के चेयरमैन पद से अक्तूबर 2016 में हटाए जाने के खिलाफ दाखिल की गई साइरस मिस्त्री की याचिका को आज खारिज कर दिया। आदेश का स्वागत करते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, यह फैसला समूह के रुख की पुष्टि करता है। समूह की कंपनियों ने हमेशा शेयरधारकों के हित में काम किया है। टाटा समूह हमेशा से पारदर्शिता और बेहतर कंपनी संचालन को लेकर प्रतिबद्ध रहा है और यह प्रतिबद्धता बनी रहेगी।

न्यायाधिकरण ने कहा कि उसने मिस्त्री की उन दलीलों को स्वीकार नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि उनका निष्कासन निदेशक मंडल द्वारा गड़बड़ी करके किया गया है और यह अल्पांश शेयरधारकों का उत्पीड़न है। उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2016 में मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके दो महीने के बाद उनकी कंपनी साइरस इन्वेस्टमेंट ने एनसीएलटी का रुख किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़