टेक महिंद्रा ने समलैंगिक के साथ भेदभाव करने वाले अधिकारी को हटाया

tech-mahindra-sacks-chief-diversity-officer-for-discrimination
[email protected] । Sep 17 2018 2:36PM

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा ने अपने एक कार्यकारी को समलैंगिक के साथ भेदभाव करने के कारण नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कार्यकारी पर आरोप था कि उसने कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी के साथ

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा ने अपने एक कार्यकारी को समलैंगिक के साथ भेदभाव करने के कारण नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कार्यकारी पर आरोप था कि उसने कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी के साथ उसके समलैंगिक होने के कारण भेदभाव और प्रताड़ित किया था।

कंपनी ने शनिवार को देर से किये ट्वीट में कहा, ‘‘उक्त मामले में जांच के बाद संबंधित कर्मचारी को कंपनी ने तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है।’’कंपनी ने कहा कि वह विविधता एवं समावेश में विश्वास करती है तथा कार्यस्थल पर किसी तरह के भेदभाव की निंदा करती है।’’

कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी गौरव प्रमाणिक ने उच्चतम न्यायालय द्वारा समलैंगिकता के पक्ष में निर्णय दिये जाने के बाद आरोप लगाया था कि 2015 में उसके तत्कालीन टीम प्रबंधक ने समलैंगिक होने को लेकर उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया था। इसके बाद कंपनी ने कहा था कि वह मामले की विस्तृत जांच करेगी। प्रमाणिक के आरोप के बाद टेक महिंद्रा को सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़