विजय माल्या के लंदन वाले घर में है सोने का टॉयलेट, इस शख्स किया खुलासा

 Vijay Mallya

लेकिन इसमें मोनोग्रामयुक्त बहुत ही मुलायम सफेद तोलिये मौजूद थे। यह सब देखकर जेम्स आसानी से यह अंदाजा लगा पा रहे थे कि विजय माल्या बहुत ही आलीशान जिंदगी जी रहा है।

शराब कारोबारी विजय माल्या पर भारत सरकार लगातार शिकंजा कसती जा रही है। सरकार माल्या को वापस भारत लाने और उसे सारा बकाया निकलवाने की तमाम कोशिशें कर रही है, वहीं अब दूसरी ओर स्विस बैंक ने भी माल्या पर लगाम कस दी है। माल्या का आलीशान घर उसके हाथ से निकल गया है। अब माल्या को यह घर खाली करना पड़ेगा, इसमें माल्या की करीब 95 साल की मां भी रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें 2016 में विजय माल्या ब्रिटेन भाग गया था। माल्या भारत में 9000 करोड रुपए के कर्ज की हीरा फेरी का दोषी है। भारतीय बैंकों द्वारा उसकी एयरलाइंस किंगफिशर को यह पैसा कर्ज के रूप में दिया गया था।

 स्विस बैंक (UBS) के साथ लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद में माल्या के इस घर को खाली कराने का आदेश दिया गया था। माल्या को उसके घर से निकाले जाने के आदेश पर रोक लगाने की याचिका ब्रिटिश अदालत ने खारिज कर दी है। यह घर बहुत आलीशान है। इस घर में सोने की टॉयलेट लगी हुई है। आइए  विस्तार से जानते हैं और क्या है इस घर के बारे में।

 विजय माल्या के घर एक बार Lee Kaun Yew स्कूल में ऑथर और एसोसिएट प्रोफेसर James Carbtree गए थे। जो कुछ उन्होंने वहां देखा उससे वह हैरान रह गए। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार माल्या के घर जाने को लेकर जेम्स कहते हैं मैं उनके लंदन वाले घर में लगभग 4 घंटे उनके साथ था। वह दिन फॉर्मूला वन रेसिंग इवेंट Monaco Grand Prix से ठीक पहले का दिन था। वह थोड़ा उस दिन उदास थे। उनके उदास होने की वजह यह थी कि उन्हें पता था कि वह फार्मूला वन रेसिंग के लिए मोनैको को नहीं जाने वाले हैं, बल्कि बाकी सब लोगों की तरह वो भी इस रेस को टीवी पर देखेंगे।

जेम्स ने देखा सोने का टॉयलेट

उस समय विजय माल्या ने व्हिस्की का अपना तीसरा पेग बनाया। जेम्स ने उनसे बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह बताते हैं यहां मैंने गोल्डन टॉयलेट देखा, जिसकी रीम और ऊपरी हिस्सा सोने से जड़ा था। वह कहते हैं कि दुख तो यह है कि वहां सोने का टॉयलेट पेपर नहीं था। लेकिन इसमें मोनोग्रामयुक्त बहुत ही मुलायम सफेद तोलिये मौजूद थे। यह सब देखकर जेम्स आसानी से यह अंदाजा लगा पा रहे थे कि विजय माल्या बहुत ही आलीशान जिंदगी जी रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़