निसान मोटर के पूर्व सीईओ कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने वाले दो लोग गिरफ्तार

CARLOS GHOSAN

अमेरिकी अधिकारियों ने निसान मोटर कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने वाले दो गिरफ्तार किया है।दोनों अमेरिकियों पर आरोप है कि उन्होंने दिसंबर में निसान के पूर्व प्रमुख को जापान से भागने में मदद की। उस समय घोसन जमानत पर थे।

वाशिंगटन।अमेरिकी अधिकारियों ने निसान मोटर कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन को भागने में मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिता-पुत्र हैं। घोसन पर जापान में वित्तीय अनियमितता का मामला चल रहा था, लेकिन वह वहां सें भाग गए थे। न्यायिक विभाग की प्रवक्ता निकोल नवास ने कहा कि माइकल टेलर (59) और पीटर टेलर (27) को अमेरिकी मार्शल सर्विस ने हार्वर्ड, मैसाच्यूसेट्स से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच निसान ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की

दोनों अमेरिकियों पर आरोप है कि उन्होंने दिसंबर में निसान के पूर्व प्रमुख को जापान से भागने में मदद की। उस समय घोसन जमानत पर थे। घोसन ने कहा कि उन्हें जापान में न्याय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए वह वहां से भाग गए। घोसन ने कहा कि हिरासत में उनपर अनुचित शर्तें लगाई गईं। जमानत के तहत शर्त थी कि वह अपनी पत्नी से नहीं मिल सकते।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़