अमेरिका ने WTO समिति में भारतीय की कुछ मत्स्य योजनाओं पर उठाए सवाल

WTO committee

अमेरिकी ने डब्ल्यूटीओ समिति में भारतीय की कुछ मत्स्य योजनाओं पर सवाल उठाए है।पुडुचेरी की एफआरपी कैटामरान नौका पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर अमेरिका ने पूछा कि भारत बता सकता है कि क्या इस कार्यक्रम से उसकी मछली पकड़ने की क्षमता बढ़ सकती है।

नयी दिल्ली। अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एक समिति में भारत की कुछ मत्स्य योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। डब्ल्यूटीओ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वैश्विक संस्था ने बताया कि अमेरिका ने डब्ल्यूटीओ की समिति में सब्सिडी और प्रतिकारी उपायों (एससीएम) पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें: माइक्रोसाफ्ट इंडिया देश की सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड, दूसरेऔर तीसरे नंबर पर रही ये कंपनियां

पुडुचेरी की एफआरपी कैटामरान नौका पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर अमेरिका ने पूछा कि भारत बता सकता है कि क्या इस कार्यक्रम से उसकी मछली पकड़ने की क्षमता बढ़ सकती है। इसकी तरह के सवाल समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) की मत्स्य योजनाओं के संबंध में किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़