Yamaha ने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ किया 3 साल का वेतन समझौता

yamaha-signs-three-year-salary-agreement-with-chennai-factory-workers
[email protected] । Sep 12 2019 6:11PM

दोपहिया कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लि. ने अपने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ तीन साल का वेतन समझौता किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि इस वेतन करार को पिछली तारीख यानी एक अप्रैल, 2019 से लागू किया जाएगा।

नयी दिल्ली। दोपहिया कंपनी इंडिया यामाहा मोटर (आईवाईएम) प्राइवेट लि. ने अपने चेन्नई कारखाने के कर्मचारियों के साथ तीन साल का वेतन समझौता किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि इस वेतन करार को पिछली तारीख यानी एक अप्रैल, 2019 से लागू किया जाएगा। यह समझौता 31 मार्च,2022 तक के लिए है। कंपनी ने हालांकि ,कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का ब्योरा नहीं दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Toyota ने लॉन्‍च किया SUV Fortuner का लिमिटेड एडिशन, कीमत है 33.85 लाख

इस करार पर प्रबंधन और कंपनी की आंतरिक कर्मचारी यूनियन ‘इंडिया यामाहा मोटर तोजहिलालर संगम’ने दस्तखत किए। पिछले साल के दौरान कंपनी को कर्मचारियों के भारी असंतोष का सामना करना पड़ा था। उसके बाद ही वह वेतन समझौते का प्रयास कर रही थी। यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप आफ कंपनीज के चेयरमैन मोतोफुमी शितारा ने कहा, ‘‘यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ‘शॉप फ्लोर’के हमारे कर्मचारियों का भरोसा बढ़ेगा।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़