YouTube के डिसलाइक बटन से है दिक्कत? होने जा रहा बड़ा बदलाव

Youtube  dislike button
निधि अविनाश । Apr 2 2021 5:10PM

बता दें कि Youtube ने ट्वीटर पर इसको लेकर जानकारी दी है, साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। अब सवाल उठता है कि सोशल Influencer और वीडियो क्रिएटर को इससे कोई समस्या आएगी? बता दें कि इससे इन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा।

YouTube में अब आप डिसलाइक काउंट नही देख पाएंगे। जी हां, YouTube अब डिसलाइक काउंट को बंद करने का फैसला कर रही है। ऐसा करने के पीछे का कारण यह है कि लोग डिसलाइक बटन का गलत फायदा उठा रहे है यानि की किसी खास व्यक्ति या चैनल के पोस्ट को अधिक से अधिक डिसलाइक करके निशाना बनाया जा रहा है। इसी को देखते हुए अब YouTube डिसलाइक काउंट को बंद करने पर विचार कर रही है। 

सोशल Influencer और वीडियो क्रिएटर को आएगी दिक्कत?

बता दें कि YouTube द्वारा पब्लिक डिसलाइक काउंट को अगर बंद करती है तो इससे दर्शकों को डिसलाइक बटन दिखेगा तो सही लेकिन आने वाले समय में लोग वीडियो पर कितने डिसलाइक आए है उसे नहीं देख पाएगा। बता दें कि YouTube ने ट्वीटर पर इसको लेकर जानकारी दी है, साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। अब सवाल उठता है कि सोशल Influencer और वीडियो क्रिएटर को इससे कोई समस्या आएगी? तो बता दें कि आने वाले समय में इस नए अपडेट से सोशल Influencer और वीडियो क्रिएटर को सबसे ज्यादा फायदा होगा। गौरतलब है कि YouTube ने मार्च में YouTube क्रिएटर्स से टैक्स वसूलने का फैसला किया है और यदि आप भारत के Youtuber है और आपकी वीडियो कोई अमेरिका में बैठ कर देख रहा है तो इस व्यूज से जो भी आपको कमाई होगी उसका टैक्स आपको सीधा YouTubeको देना होगा। जानकारी के मुताबकि, यह टैक्स पॉलिसी जून 2021 से शूरू होने वाली है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़