को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने Zomato को कहा अलविदा, IPO लाने में निभाई थी अहम भूमिका

zomato

कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट किया कि पिछले 6 साल अद्भुत रहे हैं और आज हम बहुत आगे आ गए हैं। इसी के साथ उन्होंने भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि साल 2015 में गौरव गुप्ता ने जोमैटो को ज्वाइन किया था और अब उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया है।

नयी दिल्ली। घरों तक खाने की पहुंच बनाने वाली कंपनी जोमैटो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कंपनी के को-फाउंडर गौरव गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। शेयर मार्केट में जोमैटो की एंट्री के पीछे गौरव गुप्ता की बड़ी भूमिका रही है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: क्या है डीमैट खाता? इसे कैसे खोलें और इसके जरिए क्या मिलती हैं सुविधाएं 

फाउंडर ने दी जानकारी

उन्होंने ट्वीट किया कि पिछले 6 साल अद्भुत रहे हैं और आज हम बहुत आगे आ गए हैं। इसी के साथ उन्होंने भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि साल 2015 में गौरव गुप्ता ने जोमैटो को ज्वाइन किया था और अब उन्होंने कंपनी को अलविदा कह दिया है।

जोमैटो ने 6 साल में जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं उनके पीछे गौरव गुप्ता की भी अहम भूमिका रही है। दीपिंदर गोयल और गौरव गुप्ता के प्रयासों से ही कंपनी ने यह मुकाम हासिल किया है। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक गतिविधियां कोरोना से पूर्व की स्थिति में पहुँचना बड़ा सकारात्मक संकेत 

IPO हुआ था लॉन्च

साल 2015 में बतौर टेबल रिजर्वेशन हेड जुड़ने वाले गौरव गुप्ता को कंपनी ने 2018 में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बना दिया था और फिर 2019 में उन्हें को-फाउंडर बनाया गया था। इसी साल कंपनी ने शेयर मार्केट में कदम रखते हुए अपना आईपीओ लॉन्च किया था। जिसने धूम मचा दिया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़