भारतीय टीम जनवरी में खेलेगी इन टीमों के साथ, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

team india match
Twitter @BCCI

भारत में अगले महीने कई सीरीज का आयोजन होने वाला है। जनवरी के महीने में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 और वनडे मुकाबलों की सीरीज होगी। इसके साथ ही श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी मुकाबला होगा।

अगले साल जनवरी महीने में भारत का दौरा न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम करेगी। इसके अलावा फरवरी के महीने में ऑस्ट्रेलियन टीम भी भारत का दौरा करेगी। वर्तमान में भारतीय टीम बांग्लादेश में मेजबान के साथ एक दिवसीय सीरीज खेल रही है, जो भारत के हाथ से जा चुकी है।

वहीं बीसीसीआई ने अगले वर्ष होने वाली सभी सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले वर्ष के शुरुआती तीन महीनों के दौरान भारतीय टीम लगातार सीरीज में व्यस्त रहने वाली है।भारतीय टीम को लगातार तीन देशों के साथ मुकाबले खेलने है। ये मुकाबले मार्च तक आयोजित किए जाएंगे।

 

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भारतीय टीम आने वाले दिनों में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत आएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी और मार्च महीने में भारत का दौरा करेगी।

श्रीलंका के साथ होगी शुरुआत

भारतीय टीम जनवरी 2023 में सबसे पहले श्रीलंका की टीम के साथ भिड़ेगी। श्रीलंका और भारत के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं न्यूजीलैंड के साथ भी तीन वनडे और टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद फरवरी और मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया का दौरा होना है। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय टीम को चार टेस्ट मुकाबलों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे।

ये है पूरा शेड्यूल

3 जनवरी (मुंबई)- भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20

5 जनवरी (पुणे)- भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20

7 जनवरी (राजकोट)- भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20

10 जनवरी (गुवाहाटी)- भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे

12 जनवरी (कोलकाता)- भारत बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे

15 जनवरी (तिरुवनंतपुरम)- भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे

न्यूजीलैंड का भारत दौरा

18 जनवरी (हैदराबाद)- भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे

21 जनवरी (रायपुर)- भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे

24 जनवरी (इंदौर)- भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे

27 जनवरी (रांची)- भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20

29 जनवरी (लखनऊ)- भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20

1 फरवरी (अहमदाबाद)- भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टी20

ऑस्ट्रेलिया भारत दौरा

9-13 फरवरी (नागपुर) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट

17-21 फरवरी (दिल्ली) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट

1-5 मार्च (धर्मशाला) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट

9-13 मार्च (अहमदाबाद) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट

17 मार्च (मुंबई)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे

19 मार्च (विशाखापत्तनम)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे

22 मार्च (चेन्नई)- भारत बनाम ऑस्ट्रेलियालैंड तीसरा वनडे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़