मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुए सूर्यकुमार यादव

suryakumar yadav
ANI
अंकित सिंह । May 9 2022 8:02PM

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने शुरुआत के मैचों को भी नहीं खेला था। चोट से वापसी के बाद उन्होंने 8 मुकाबले खेले। इन आठ मुकाबलों में उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 303 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.29 का है। आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है।

प्लेऑफ की दौड़ से पिछड़ चुकी मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव आईपीएल से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव को बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण आईपीएल से बाहर होना पड़ा है। इस बार के आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने शुरुआत के मैचों को भी नहीं खेला था। चोट से वापसी के बाद उन्होंने 8 मुकाबले खेले। इन आठ मुकाबलों में उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 303 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.29 का है। आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। सूर्यकुमार यादव की जगह आज के मुकाबले में रमनदीप सिंह खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। माही में बचा है अभी भी दम, मुंबई का पलड़ा है कोलकाता पर भारी, क्या गुल खिलाएंगे अय्यर के महारथी

मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक सूर्यकुमार को छह मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टीम के मैच के दौरान चोट लगी थी। वहीं मुंबई इंडियंस ने अपने बयान में कहा कि सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव है। वह मौजूदा सत्र से बाहर हो गये है। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम से संपर्क करने के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। सूर्यकुमार इस सत्र में मुंबई इंडियन्स के लिए पहले दो मैचों में भी नहीं खेल पाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में कोलकाता में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था। वह इसके बाद ‘रिहैबिलिटेशन’ के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़