मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के ‘ब्रांड एम्बेसडर’ ऋषभ पंत को किया सम्मानित

dhami pant
ANI

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिकेटर को उत्तराखंड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित करने से राज्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य के ‘ब्रांड एम्बेसडर’ क्रिकेटर ऋषभ पंत को सम्मानित किया। नयी दिल्ली के उत्तराखंड सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से बेहद सामान्य परिस्थितियों में अपने संकल्प एवं दृढ़ इच्छा शक्ति से लक्ष्य को पूरा किया है, उससे सभी को प्रेरणा मिलेगी। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत ने दुनिया में एक मुकाम बनाया है और देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

इसे भी पढ़ें: जो रूट की जगह शीर्ष टेस्ट क्रिकेटर बन सकते हैं बाबर आजम: महेला जयवर्धने

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिकेटर को उत्तराखंड ब्रांड एम्बेसडर के रूप में सम्मानित करने से राज्य में खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएं। इस संबंध में उन्होंने कहा कि पंत जैसे खिलाड़ी से सभी प्रेरित होंगे और प्रदेश में खेलों के प्रति अच्छा माहौल बनेगा। इस मौके पर पंत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रदेश के लिये कुछ करने का मौका दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ ODI क्रिकेट में मौका मिलने से निराश है शिखर धवन? जानें क्या दिया जवाब

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को बेहतर खेल माहौल प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर पंत ने धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रदेश के लिये कुछ करने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल का बेहतर माहौल प्रदान कर रही है। पंत (24) का जन्म उत्तराखंड के रूड़की में हुआ था। उन्हें राज्य सरकार ने पिछले साल दिसंबर में राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़