धोनी के परिवार में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में, फ्रैंचाइजी बनाए हुए है नजर: कोच फ्लेमिंग

dhoni

चेन्नई सुपर​ किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी के परिवार में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में हैं।फ्लेमिंग ने कहा, प्रबंधन की दृष्टि से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं तथा धोनी और उनके परिवार के लिये सहयोग प्रणाली तैयार की गयी है।

मुंबई। चेन्नई सुपर​ किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता पिता की स्थिति पर निगरानी रखेगी जिनका कोविड—19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद रांची के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएसके की बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में है।

इसे भी पढ़ें: बढ़ी मुश्किलें! ओलंपिक मशाल रिले में आया पहला कोविड पॉजिटिव मामला

फ्लेमिंग ने कहा, प्रबंधन की दृष्टि से हम उनके परिवार की स्थिति से अच्छी तरह अवगत हैं तथा धोनी और उनके परिवार के लिये सहयोग प्रणाली तैयार की गयी है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं लेकिन हम अगले कुछ दिन इस पर निगरानी रखेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी की मां देविका देवी और पिता पान सिंह को इस संक्रमित वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़