मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- हम भाग्यशाली हैं जो इस मुश्किल समय में भी खेल रहे हैं

Rohit Sharma

भारतीय स्टार रोहित शर्मा ने कहा कि वह भाग्यशाली है जो ऐसे समय में क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर कई लोग अपनी मनपसंद गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

चेन्नई। भारतीय स्टार रोहित शर्मा ने कहा कि वह भाग्यशाली है जो ऐसे समय में क्रिकेट खेल रहे हैं जबकि जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर कई लोग अपनी मनपसंद गतिविधियों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र की पूर्व संध्या पर मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित ने जैव सुरक्षित माहौल के अंदर के जीवन के बारे में बात की जो कि कोविड-19 महामारी के कारण जरूरी बन गया है। रोहित ने अपनी फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘लोगों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। कई लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। वे वह काम नहीं कर पा रहे हैं जो उन्हें पसंद है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BCCI का ऐलान, स्टेडियम में अभी IPL के मैचों को कवर करने की अनुमति नहीं

कम से कम हम भाग्यशाली हैं कि हम वह कर रहे हैं जो हमें पसंद है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम मैं क्रिकेट खेलकर खुश हूं जो मुझे पसंद है। यदि हमें तालमेल बिठाना है तो ऐसा करना होगा। प्रयास करें कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ कैसे दे सकते हैं। आप जैव सुरक्षित वातावरण की इस जिंदगी को भी जानते हैं।’’ मुंबई इंडियन्स शुक्रवार को पहले मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगा। रोहित ने कहा कि देश की हाल में इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार जीत से भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ने के लिये बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 5,167 नए मामले दर्ज, 18 और मरीजों की हुई मौत

उन्होंने कहा, ‘‘सारे विश्व ने देखा कि हमने आस्ट्रेलिया में क्या किया। हमने टीम के रूप में जो प्रदर्शन किया वह आनंददायक था। विशेषकर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन जिन्होंने अभी टीम में जगह बनायी। उन्होंने जिम्मेदारी ली और महत्वपूर्ण अवसरों पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसे देखना शानदार रहा। ’’ रोहित ने कहा, ‘‘यह आस्ट्रेलिया की बात थी और इसके बाद हमने भारत में इंग्लैंड का सामना किया और फिर इंग्लैंड को तीनों प्रारूपों में हराया। सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़