15 साल की किशोरी को अगवा कर 10 दिनों तक करता रहा बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

girl kidnapped
pixabay
रेनू तिवारी । Aug 24 2023 6:44PM

जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी को कथित रूप से अगवा कर पुणे ले जाने और करीब 10 दिनों तक उसका यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

बलिया (उत्तर प्रदेश)। जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की किशोरी को कथित रूप से अगवा कर पुणे ले जाने और करीब 10 दिनों तक उसका यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी युवक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली 11वीं कक्षा की यह छात्रा सात अगस्त की सुबह लापता हो गई थी। घटना के समय वह स्कूल पढ़ने गई थी।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश चंद्रयान-3 की कामयाबी पर भारत के साथ खुशी मना रहा है: प्रधानमंत्री शेख हसीना

 15 साल की किशोरी को अगवा किया

पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर उनके पड़ोसी युवक मुकेश राम, उसके पिता रामाशीष और मां जानकी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया, तहरीर में कहा गया है कि किशोरी अपहरणकर्ता के चंगुल से बचकर गत 19 अगस्त को पुणे से अपने गांव पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारत में आईएसआईएस की आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के जुर्म में दो व्यक्तियों को पांच-पांच साल की कैद

 10 दिनों तक करता रहा बलात्कार

वैस ने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि मुकेश उसे नशीला पदार्थ सूंघा कर महाराष्ट्र में पुणे ले गया और करीब दस दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया। मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी मुकेश को बांसडीह थाना क्षेत्र के सोनवानी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़