Hyderabad में पूर्व सेना अधिकारी की हैवानियत कर देगी हैरान, पत्नी की हत्या कर लाश के किए टुकड़े, प्रेशर कुकर में उबाला

murder death
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 23 2025 12:22PM

आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाश को टुकड़ों में काटा और उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाया। इसके बाद उन टुकड़ों को झील में फेंक दिया। आरोपी ने अपना आरोप पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।

कलयुग के इस समय में एक पति ने हैवानियत की सभी हदों को पार कर दिया है। आर्मी से रिटायर हुए शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। पूर्व आर्मी अधिकारी सिर्फ अपनी पत्नी को मारने के बाद ही नहीं रुका, हैवानियत का सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा।

आरोपी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लाश को टुकड़ों में काटा और उन टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाया। इसके बाद उन टुकड़ों को झील में फेंक दिया। आरोपी ने अपना आरोप पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद और आरोपी के कबूलनामे के बाद अब पुलिस हर तरह से मामले की जांच कर रही है।

सेना के रिटायर्ड अधिकारी वर्तमान में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहे है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी 35 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। पत्नी की हत्या के बाद उसके टुकड़े किए और शरीर के अंगों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया। आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। व्यक्ति ने बताया है कि उसने पत्नी के अंगों को एक झील में फेंक दिया है। पुलिस इस मामले में पुरी जानकारी जुटाने के लिए जांच में लग गई है। 

 

डीआरडीओ में है गार्ड

वर्तमान में आरोपी व्यक्ति कंचनबाग में डीआरडीओ के साथ आउटसोर्स सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता है। व्यक्ति मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के मूल निवासी गुरु मूर्ति है, जिसकी उम्र 45 वर्ष है। वो कुछ समय के लिए सेना में काम कर चुका है। वो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। 

 

खुद ने दर्ज करवाई शिकायत

पुलिस के मुताबिक बीते कई दिनों से व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। इसी बीच 18 जनवरी को व्यक्ति की पत्नी गायब हो गई। मूर्ति ने अपनी परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को महिला के गुमशुदा होने की सूचना दी गई है। युवक ने पत्नी के बारे में कुछ पता नहीं होने का नाटक पुलिस के सामने भी किया। शुरुआत में उसने पुलिस की मदद की और पत्नी को खोजने का नाटक किया। 

पुलिस को हुआ शक

इसी बीच पुलिस को युवक के व्यवहार पर शक हुआ। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद उसने खुद ही पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने उसके टुकड़े किए और टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल दिया। इसके बाद उसने इन टुकड़ों को जिल्लेलागुडा में एक झील में फेंका था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़