ओलंपिक में पोडियम फिनिश करने के लिए हॉकी इंडिया को अभी और सुधार की जरूरत !

hockey-india-still-needs-more-improvement-to-finish-podium-in-olympic

कलिंगा स्टेडियम एकदम शांत हो गया था, लेकिन उस समय किसे पता था कि आने वाले 59 मिनट अब पूरी तरह से भारतीय टीम के होने वाले है। टीम इंडिया ने इस मैच में 7-1 से जीत दर्ज की।

ओडिशा के भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय टीम ने जरूर मैच जीता था लेकिन जिस तरह से उनका प्रदर्शन रहा वो काफी निराश करने वाला था। 22वें नंबर की रैंकिंग वाली टीम के सामने 2 गोल खाना भारतीय खेमे को जरूर परेशान कर रहा था। डिफेंस भारतीय टीम के लिए हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स के पहले मैच में कमजोरी का विषय था। लेकिन शनिवार को ऐसा नहीं हुआ, इस दिन भारतीय हॉकी टीम अपने मेरिट पर खेली। मैच का पहला गोल रूस की ओर से देखने को मिला जब पहले मिनट में ही एलेक्सी सोबोलेवस्की ने गोल किया और टीम को बढ़त दिलवा दी। कलिंगा स्टेडियम एकदम शांत हो गया था, लेकिन उस समय किसे पता था कि आने वाले 59 मिनट अब पूरी तरह से भारतीय टीम के होने वाले है। टीम इंडिया ने इस मैच में 7-1 से जीत दर्ज की। पहले क्वालीफायर मुकाबले में भारत ने रूस को 4-2 से हराया था। इसके साथ ही भारत ने एग्रीगेट स्कोर के आधार पर रूस को 11-3 से हराया। भारत ने ओलंपिक क्वालिफायर्स में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया ने जूनियर पुरुष शिविर में 33 संभावित खिलाड़ियों को शामिल किया

अपना सौवां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे ललित उपाध्याय ने 17वें मिनट मे गोल करके भारत को बराबरी पर खड़ा किया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने लगातार दो गोल 23वें और 29वें मिनट में किये और भारत की बढ़त को मजबूत कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने 3 गोल किये जबकि रूस की ओर से कोई गोल देखने को नहीं मिला। पहले हाफ की समाप्ति के बाद भारतीय टीम ने 3-1 की बढ़त हासिल की। मैच के तीसरे क्वार्टर में रूस ने कुछ बेहतर खेल दिखाया। हालाँकि, तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा और 3-1 से भारत के पक्ष में बढ़त बरकरार रही। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने मेहमान टीम पर अपना दबाव बनाके रखा और चार गोल दागकर मैच 7-1 से जीत लिया। चौथे क्वार्टर में नीलकांत शर्मा और अमित रोहिदास ने एक-एक जबकि रुपिंदर सिंह ने दो गोल किये।

इस मैच में भारत ने अपने डिफेंस के साथ पेनल्टी कार्नर में काफी सुधार किया। पेनल्टी में भारत ने 6 मौके में से 3 को भुनाया। जैसे ही रोहिदास ने पेनल्टी कार्नर पर फ्लिक किया और गेंद गोलपोस्ट में पहुंची कालिंगा स्टेडियम पूरे शोर से गूंज उठा था। 

इसे भी पढ़ें: हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर के लिये 22 खिलाड़ियों का चयन किया

भारत ने भले ही मैच जीत लिया हो और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया। लेकिन निरंतरता हमेशा से भारत के लिए परेशानी का विषय रहा है। अगर ओलंपिक में भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन करना है रीड की टीम को इसपर जरूर विचार करने की जरूरत है। 

भारतीय टीम ने दोनों ही मैचों में रूस के खिलाफ शुरूआत अच्छी नहीं की। ड्रैग फ्लिकर के प्रदर्शन अभी भी सवालों के घेरे में है। ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी कार्नर को भुनाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरा गोलकीपर अभी भी भारत के लिए समस्या है। डीप डिफेंस भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या है इसके अलावा फिनिश करने की परेशानी को भी सॉल्व करने की जरूरत है।

मैच के बाद भारतीय कोच रीड ने कहा कि “मेरे हिसाब से हमे फिनिशिंग में सुधार करने की जरूरत है। हम ज्यादा मौके बना रहे है लेकिन उसे भुना नहीं पा रहे है। डीप डिफेंस में भी हमे टाइट होने की जरूरत है। हम विरोधी टीम को ज्यादा मौके दे रहे है”। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, रानी ने संभाली कप्तानी

ओलंपिक में अब तकरीबन 10 महीने का वक्त बचा है। भारतीय टीम को इस दौरान अपनी सभी गलतियों को सुधारना होगा। भारत के लिए अच्छा है कि वो अगले साल प्रो लीग खेलने जा रहे है जहां वह अपनी तैयारियों को पूरा करेंगे। 

साफ है भारतीय टीम को अपनी कमियों को सुधार करना होगा अगर हमें ओलंपिक में पोडियम फिनिश करना है। ओलंपिक क्वालिफायर्स में भले ही भारत रैकिंग में ऊपर था। लेकिन रूस का डिफेंसिव सिस्टम अच्छा रहा। भारतीय टीम मिड जोन में कई मौके पर कमजोर दिखाई दी। इसके अलावा भारत की फिनिशिंग ज्यादा अच्छी नहीं रही। हरमनप्रीत और रूपिंदर पाल सिंह को लेकर ये कहा जा सकता है कि जितना टीम पीसी को भुनाएगी और जल्द से जल्द गोल करेगी हम मैच में बेहतर पकड़ बनाएंगे। भारतीय टीम को अब ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए जल्द ही तैयारी करनी पड़ेगी। इसके लिए हम दिन उन्हें रीड के बनाएं प्लान पर काम करने की जरूरत है। गेम पर फोकस ज्यादा होगा तो रिजल्ट अपने आप भारत के पक्ष में रहेगा।

- दीपक कुमार मिश्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़