जनता के लिए कुछ नहीं किया अन्नाद्रमुक ने: द्रमुक

द्रमुक के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार को अन्नाद्रमुक सरकार पर पांच साल के शासन में जनता के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया।

मदुरै। द्रमुक के कोषाध्यक्ष एमके स्टालिन ने शुक्रवार को अन्नाद्रमुक सरकार पर पांच साल के शासन में जनता के लिए कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाया। मदुरै पूर्व सीट से अपनी पार्टी के उम्मीदवार मूर्ति के लिए वोट मांगते हुए द्रमुक नेता ने आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहा।

उन्होंने कहा कि अगर द्रमुक सत्ता में आया तो शिक्षा और कृषि ऋण पर छूट दी जाएगी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़