तनुश्री से पहले ये बड़े स्टार्स भी हो चुके हैं यौन शोषण का शिकार

big-stars-have-also-become-victims-of-sexual-abuse
[email protected] । Sep 27 2018 5:43PM

फ़िल्म ''आशिक बनाया आपने'' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। खैर वो जिस वजह से आज सुर्ख़ियों ने ये बात वो कई बार कह चुकी है लेकिन इस बार वो इतनी

फ़िल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में है। खैर वो जिस वजह से आज सुर्ख़ियों ने ये बात वो कई बार कह चुकी है लेकिन इस बार वो इतनी लाइमलाइट में क्यों आयी इसका पता चलते ही हम आपको जरूर बताएंगे लेकिन पहले ये तो बता दें कि मामला क्या है। दरअलस अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने एंटरटेनमेंट चैनल Zoom के साथ बातचीत करते हुए, अभिनेता नाना पाटेकर और डांस कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज से 10 साल पहले 2008 में Horn 'OK' Pleassss के सेट पर हुई हिंसा के बारे में बात करते हुए तनु ने कहा कि नाना पाटेकर ने उनके साथ यौन हिंसा की थी। इस आरोप को कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य सिरे से खारिज कर चुके है उनका मानना है कि नाना ने ऐसा कुछ नहीं किया था। 

पिछले साल अक्टूबर में मीडिया के बेताज बादशाह हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग गई थी। उन पर रेप समेत यौन उत्पीड़न के अनेक आरोप लगे। जहां तक बॉलीवुड की बात है, वहां यौन उत्पीड़न के बारे में केवल गिने-चुने लोगों ने मुंह खोला। हिंदी सिनेमा ने चुप रहना पसंद किया, इसके लिए उसे अपने प्रशंसकों की आलोचना भी सुननी पड़ी। आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला तो चलता रहता है इसमें कोई नई बात नहीं है तमाम बॉलीवुड स्टार्स पर ऐसे आरोप लग चुके है लेकिन आज तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। बॉलीवुड की प्रथा जैसी चलती आ रही थी वैसी ही चलती आ रही हैं। आइये जानते है तनुश्री दत्ता से पहले किन-किन लोगों ने अपनी आवाज उठाई है- 

अभिनेत्री तब्बू की बड़ी बहन और एक्ट्रेस फराह नाज ने एक इंटरव्यू में अभिनेता जैकी श्रॉफ पर तबू को मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। फराह ने बताया कि यह उस समय हुआ जब तब्बू सिर्फ 14 या 15 साल की थीं और वो अपनी बहन फराह के फिल्म के शूटिंग के लिए मॉरिशस गई थीं। इस फिल्म में फराह के को-स्टार जैकी श्रॉफ थे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जैकी ने उनकी बहन को छेड़ा था और उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की थी। खबरों के मुताबिक जैकी पर लगाए गए ये आरोप कभी साबित नहीं हो पाए थे। माना जाता है कि इसीलिए तब्बू और जैकी ने कभी साथ काम नहीं किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने पिछले साल एक टॉक शो में सोनम ने खुलासा किया था कि वो बचपन में छेड़खानी की शिकार हो चुकी हैं। एक टॉक शो में सोनम कपूर ने बताया था कि बचपन में वो भी शोषण का शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया कि मैंने इसके बारे में 2 से 3 साल तक किसी से बात नहीं की थी। 

पिछले साल अक्टूबर में मीडिया के बेताज बादशाह हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग गई थी। उन पर रेप समेत यौन उत्पीड़न के अनेक आरोप लगे। जहां तक बॉलीवुड की बात है, वहां यौन उत्पीड़न के बारे में केवल गिने-चुने लोगों ने मुंह खोला। हिंदी सिनेमा ने चुप रहना पसंद किया, इसके लिए उसे अपने प्रशंसकों की आलोचना भी सुननी पड़ी।

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की बायोग्राफी 'रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी' में राइटर यासीर उस्मान ने बताया था कि 15 साल की उम्र में रेखा का शोषण हुआ था और यह और किसी ने नहीं बल्कि उनके को-स्टार विश्वजीत ने किया था। एक फिल्म के शॉट के लिए विश्वजीत ने रेखा को जबर्दस्ती 5 मिनट तक किस किया था।

पाक‍िस्‍तानी एक्‍टर अली जफर को हम कई बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में देख चुके हैं। तेरे बिन लादेन से चर्चा में आए अली पर पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा शफी ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। मीशा ने अपना दर्द सोशल मीड‍िया पर एक पोस्‍ट के जरिए सभी के सामने रखा है।

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने एक महिला की यौन उत्पीड़न की शिकायत पर अभिनेता जितेंद्र के ख़िलाफ़ भी एफ ई आर दर्ज़ कर ली थी। अपने को जितेन्द्र की कज़िन बताते वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि 1971 में एक होटल के रूम में उनके साथ जितेंद्र ने गलत हरकत की।

फिल्मकार विकास बहल ने उनके प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी का कथित तौर पर उत्पीड़न किया, जिसकी जानकारी महिला ने कंपनी को दी थी। कंगना ब्लॉकबस्टर फिल्म 'क्वीन' में विकास के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर चर्चा करने की जरूरत है।

ममता कुलकरनी ने भी डारेक्टर राज कुमार सतोंषी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। ममता ने बताया की राज कुमार ने फिल्म चाइना गेट के दौरान उनके साथ बदसलूकी की थी। फिल्म डारेक्टर मधुर भडांरकर पर प्रीती जैन नाम की एक लड़की ने काम के बदले रेप करने का आरोप लगाया था।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़