दीपिका ने नई फिल्में साइन करना बंद किया, शादी अक्टूबर में!

deepika and ranveer wedding in october

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फ़ैंस के लिए एक ख़ुशख़बरी है। बीते कुछ महीनों से दोनों की शादी को लेकर अफ़वाहों का बाज़ार गर्म चल रहा था। बातों को इधर-उधर न घुमा कर सीधे मुद्दे पर आते हैं।

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फ़ैंस के लिए एक ख़ुशख़बरी है। बीते कुछ महीनों से दोनों की शादी को लेकर अफ़वाहों का बाज़ार गर्म चल रहा था। बातों को इधर-उधर न घुमा कर सीधे मुद्दे पर आते हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर और दीपिका इस साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों इस साल अक्टूबर महीने में शादी रचा सकते हैं, लेकिन अब शादी की डेट को आगे बढ़ाते हुए नवंबर कर दी गई। हालांकि, इस बात को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही इसकी पुष्टि की गई है। पर सूत्रों की मानें, तो नवंबर में जोड़ा अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकता है।

यही नहीं, ख़बरें तो ये भी आ रही थीं कि बॉलीवुड का ये जोड़ा विराट और अनुष्का की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकता है। इसके मुताबिक, वो देश से दूर इटली में शादी करने की सोच रहे थे। वहीं अब कहा जा रहा है कि इनकी वेडिंग डेस्टिनेशन इटली या बेंगलुरू में से एक हो सकती है। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा था कि शादी की तारीखों के चलते, दीपिका फ़िल्में साइन नहीं कर रही हैं ताकि उस टाइम पर वो पूरी तरह से फ़्री रह सकें।

इसके अलावा रणवीर की 'गली बॉय' की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड का वो कपल है, जिसने पब्लिकली अपने प्यार को लेकर खुल कर कभी कुछ नहीं कहा, पर हां उन्होंने इससे इंकार भी नहीं किया। शादी की ख़बरों के बीच रणवीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुली शर्ट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। रणवीर की फ़ोटो पर दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'Mine (मेरा)।' इसके साथ उन्होंने हार्ट आइकन्स भी बनाए थे।

 

को Ranveer Singh (@ranveersingh) द्वारा साझा की गई पोस्ट

अनुष्का-विराट के बाद बॉलीवुड में ऐसा शादी का चलन चला कि पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी हुई। इनके बाद नेहा धूपिया-आनंद बेदी ने शादी कर सबको चौंका दिया। इन सेलेब्स की शादी हुई, तो भला हिमेश रेशमिया कहां पीछे रहने वाले उन्होंने भी दोबारा शादी कर ही डाली। फिलहाल अब हमें इंतज़ार है, तो सिर्फ़ और सिर्फ़ रणवीर और दीपिका को दूल्हा-दुल्हन बनते हुए देखने का।

-आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़