दीपिका-रणवीर की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी, रॉयल लुक में नजर आया कपल

deepika-ranveer-grand-wedding-reception-party
रेनू तिवारी । Nov 22 2018 11:25AM

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को बेंगलुरु में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज लोग शामिल हुए। शाम को हुए भोज कार्यक्रम में यह जोड़ा भव्य तरीके से लोगों के सामने आया

बेंगलुरु। हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को बेंगलुरु में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज लोग शामिल हुए। शाम को हुए भोज कार्यक्रम में यह जोड़ा भव्य तरीके से लोगों के सामने आया और उन्होंने मीडिया तथा फोटो पत्रकारों से बातचीत भी की। इस बीच सुनहरे रंग की साड़ी में सजी दीपिका को परेशान देख कर रणवीर ने उनकी मदद की और दीपिका को एक फ्लाइंग किस दिया जिससे वहां मौजूद लोग मुस्कराए बिना नहीं रह सके।

दीपिका ने सुनहरे रंग की साड़ी और आइवरी कलर का पूरी बाजू वाला ब्लाउज पहना हुआ था। कोंकणी रिवाज के तहत यह परिधान उनकी मां ने उन्हें दिया था। वहीं रणवीर ने काले-सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी हुई थी।

इस समारोह में खेल जगत की जानी मानी हस्तियां पी वी सिंधु, अनिल कुंबले, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ, इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति सहित अनेक जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। 

गौरतलब है कि दीपिका-रणवीर की 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। बेंगलुरु के बाद कपल 28 नवंबर और 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देगा। 1 दिसंबर को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आएंगे।

वहीं दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे। रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल डिनर पार्टी ऑर्गेनाइज की है।

दीपवीर के 1 दिसंबर को होने वाले तीसरे रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ गया है। इसे एक्ट्रेस मनीषा कोईराला ने शेयर किया है। इस कार्ड पर लिखा है, कृपया हमारी शादी को सेलिब्रेट करने के लिए पधारे। ये रिसेप्शन ग्रैंड हयात मुंबई में 9 बजे से होगा। इसका ड्रेस कोड ब्लैक टाई रखा गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़