परिणीति ने निक जीजू से जूता चुराई के इतने रुपये मांगे कि सुन कर होश उड़ जाएंगे

film-actress-parineeti-chopra-wants-5-million-dollar-for-joota-churai

प्रियंका और निक शादी के बंधन में जल्द ही बंध जाएंगे। भाई पीसी की शादी है, तो इसके लिये भी तैयारियां भी उतने ही ज़ोरो-शोरों से चल रही हैं। प्रियंका की शादी के लिए सबसे ज़्यादा उत्साहित उनकी छोटी बहन यानि, परिणीति चोपड़ा नज़र आ रही हैं।

2018 बॉलीवु़ड कपल के लिए बेहद ख़ास रहा। साल की शुरूआत से ही एक के बाद एक बड़े स्टार्स शादी के बंधन में बंधते चले गए, जो कि उनके फ़ैंस के लिए बेहद ख़ुशी की बात है। सोनम कपूर-आनंद आहूजा, नेहा धूपिया-अंगद बेदी और हिमेश रेशमिया जैसे कई बड़े स्टार्स के बाद अब बारी है बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा की। रिपोर्ट के अनुसार, 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर के बीच प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। भाई पीसी की शादी है, तो इसके लिये भी तैयारियां भी उतने ही ज़ोरो-शोरों से चल रही हैं। प्रियंका की शादी के लिए सबसे ज़्यादा उत्साहित उनकी छोटी बहन यानि, परिणीति चोपड़ा नज़र आ रही हैं। 

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी में जूते-चुराई की रस्म के दैरान अपने जीजू निक जोनस से अच्छी-ख़ासी रकम वसूलने वाली हैं। अब क्या करें उन्हें निक की फ़ेवरेट साली जो बनना है। इस बात का ख़ुलासा ख़ुद परिणीति ने किया है। हाल ही में एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मैंने जीजू निक जोनस से बात कर ली है और जूते-चुराई की रस्म के दौरान शगुन के तौर पर 37 करोड़ रुपये की डिमांड रखी है। अब निक जोनस ने भी अपनी प्यारी साली को निराश न करते हुए, उन्हें शादी पर दोगुनी रकम देने का वादा किया। बस दुनिया के सारे जीजू ऐसे हों, तो क्या कहने।

फिलहाल जीजू-साली के बीच अभी कोई डील फ़ाइनल नहीं हुई है और हां हमारी परिणीति भी इतनी आसानी से निक को जूते लौटाने वाली नहीं है। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में भारतीय रीति-रिवाज़ों के साथ होगी। फ़ंक्शन में करीबी दोस्तों और फ़ैमिली को मिलाकर करीब 200 लोग शामिल होंगे। उम्‍मेद भवन पैलेस देश के सबसे ख़ूबसूरत होटल में से एक है।


क्या होती है जूता-चुराई ?

भारतीय शादियों में जूता-चुराई की रस्म के दौरान दुल्हन की छोटी बहन को अपने जीजू के जूते छिपाने होते हैं, जिसे लौटाने के बदले वो अपनी मनपसंद चीज़ या पैसों की मांग करती है। वाह... वाह... परिणीति साली और जीजू का रिश्ता हो, तो ऐसा।

-आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़