जब भंसाली के रोकने के बाद भी रणवीर करते रहे दीपिका को किस... फिर!

how-to-started-deepika-ranveer-love-story
[email protected] । Nov 14 2018 2:29PM

जी हां बाजीराव ने इस बात को सच कर के दिखाया है.. बॉलीवुड के ''बाजीराव'' और ''मस्तानी'' आज शादी के बंधन में बंध कर सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की सेरेमनी इटली के लेक कोमो होने वाली है।

इश्क, जो तूफानी दुनिया से बगावत कर जाए वो इश्क, भरे दरबार में जो दुनिया से लड़ जाये वो इश्क, जो महबूब को देखे तो खुदा को भूल जाए वो इश्क.....

बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है अय्याशी नहीं... 

जी हां बाजीराव ने इस बात को सच कर के दिखाया है.. बॉलीवुड के 'बाजीराव' और 'मस्तानी' आज शादी के बंधन में बंध कर सात जन्मों के लिए एक हो जाएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की सेरेमनी इटली के लेक कोमो होने वाली है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई-बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा जिसमें दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। प्लेबैक सिंग हर्षदीप कौर इस शादी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगी। दीपिका और रणवीर पिछले 6 सालों से रिलेशनशिप में हैं और इतने लंबे समय चली रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इतने लंबे समय में अपनी रिलेशनशिप के बारे में ज्यादातर दोनों ने खामोशी ही बरती है। 

दीपिका और रणवीर की के अवसर पर हम आपको बताते है दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी के बारे में कि कैसे इन दोनो के प्यार की शुरूआत हुई... तो आपको बता दे की इसकी लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' के सेट पर शुरू हुई थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'राम-लीला' की शूटिंग के समय से ही दीपिका और रणवीर की डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गई थीं, लेकिन इन खबरों पर पुष्टि 'अंग लगा दे' गाने के शूट के समय हुई। इस गाने के अंत में दीपिका-रणवीर को किस करना था। गाने की शूटिंग के अंत में जब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने कट बोला तो दोनों तब भी किस करते रहे। सेट पर मौजूद क्रू मेंबर्स दोनों को इस हालत में देखकर हैरान थे। बस इसी सीन के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें कंफर्म हो गईं।

इसके बाद 'राम-लीला' फिल्म की रिलीज से पहले रणवीर ने मीडिया में ऐलान कर दिया कि वो प्यार में हैं। हालांकि उन्हें किससे प्यार है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया था लेकिन पब्लिक को तो सब पहले से ही मालूम था। रणवीर ने कहा था कि वो इस लड़की से शादी करना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले वो अपना करियर बनाना चाहते हैं। 'राम-लीला' के बाद दीपिका-रणवीर ने साथ में 'बाजीराव-मस्तानी', 'फाइंडिंग फैनी' और 'पद्मावत' फिल्म में साथ काम किया है।

हर फिल्म के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया। रणवीर और दीपिका ने कभी मीडिया में अपने रिश्ते को नहीं छिपाया, हालांकि उन्होंने खुलकर कभी इसे स्वीकारा भी नहीं। दोनों को देश-विदेश में कई बार साथ में छुट्टियां मनाते स्पॉट किया गया। इंस्टाग्राम पर दोनों का पीडीए तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है। दीपिका और रणवीर फिल्मों की शूटिंग में कितने भी व्यस्त रहें, लेकिन एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए वो हमेशा वक्त निकाल ही लेते हैं।

रणवीर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले दीपिका, रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दीपिका ने खुद यह बात मानी थी कि रणबीर के साथ ब्रेकअप होने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। जाहिर सी बात है कि इस बुरे दौर में भी रणवीर सिंह उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। शायद रणवीर की यही खूबी दीपिका को उनके करीब ले आई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़