विदेशी दूल्हे के साथ देशी लुक में प्रियंका, अफेयर से शादी तक का सफर

priyanka-chopda-and-nick-wedding-and-love-story
रेनू तिवारी । Dec 4 2018 1:18PM

2 दिसंबर को बड़ी ही धूमधाम से प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्यार निक जोनस से जोधपुर में शादी की। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने ईसाई रीति रिवाज और हिंदू परंपरा के मुताबिक विवाह किया है।

2 दिसंबर को बड़ी ही धूमधाम से प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्यार निक जोनस से जोधपुर में शादी की। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने ईसाई रीति रिवाज और हिंदू परंपरा के मुताबिक विवाह किया है। 1-2 दिसंबर को जोधपुर में दुनिया भर से सितारे इस शादी में शिरकत करने पहुंचे और बहुत ही धूमधाम के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी संपन्न हुई। प्रियंका-निक जोनास की शादी के कई वीडियो सामने आ रहे हैं जो काफी दिलचस्प हैं।

निक जोनास का क्रिकेट खेलते हुए ऐसा ही वीडियो सामने आया है। निक जोनास की शादी की रस्मों के दौरान का एक वीडियो आया है जिसमें वे क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर साफ पता लग रहा है कि पीछे प्रियंका चोपड़ा निक जोनास की शादी की रस्में हो रही हैं जबकि इस सबसे बेखबर निक जोनास क्रिकेट में हाथ आजमाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर बात समझ आ जाती है कि निक जोनास किस कदर क्रिकेट दीवाने हैं कि वे अपनी शादी के दिन भी बल्ला उठाने से चूक नहीं रहे हैं। 

यहां देखें मेहंदी की तस्वीरें- 

1-2 दिसंबर को जोधपुर में दुनिया भर से सितारे इस शादी में शिरकत करने पहुंचे और बहुत ही धूमधाम के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी संपन्न हुई।

दिल्ली के रिसेप्शन में आएंगे नरेंद्र मोदी 

शादी के बाद यह जोड़ी अपने परिवार संग देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में प्रियंका और निक की वेडिंग रिसेप्शन की पार्टी भी होगी। कहा जा रहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी की फोटोज मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियोज में ये कपल अपने पूरे गैंग के साथ काफी मस्ती और फन करते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई। 

संगीत सेरेमनी की तस्वीरों ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी संगीत सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं। इन वीडियोज को देखकर ही ऐसा लग रहा है कि इन्होंने अपनी प्री वेडिंग सेरेमनी की पार्टी में काफी एंजॉय किया था। फैंस ही नहीं बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी संगीत पार्टी को काफी फनलविंग बताया। तस्वीरों में ना केवल प्रियंका और निक बल्कि उन दोनों के परिवार, दोस्त और शामिल मेहमानों ने जमकर मस्ती की थी। डांस म्यूजिक और हंसी ठहाकों से भरे इस सेलिब्रेशन के वीडियोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनकी संगीत सेरेमनी को किसी अवॉर्ड सेरेमनी से कम नहीं ऑर्गनाइज किया गया था।

यहां देखें संगीत सेरेमनी तस्वीरें-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2017 में मेट गाला के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। इन दोनों के बीच डेटिंग की खबरें तब से ही आनी शुरू हो गई थी। लेकिन इस प्यार की शुरूआत कैसे हुई हम आज आपको बताते है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी की कुछ अनसुनी बातें....

कैसे शुरू हुई प्रियंका और निक की लव स्टोरी

वोग मैग्जीन के जनवरी अंक के लिए प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशूट करवाया है। इस अंक में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी लव स्टोरी बताई है। वोग मैग्जीन के मुताबिक- निक जोनस ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को-एक्टर ग्राहम रोजर्स को मैसेज भेजा। निक ने लिखा- प्रियंका बहुत खूबसूरत है। सितंबर 2016 में पहली बार निक जोनस ने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में निक ने लिखा था कि- हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। इसके जवाब में प्रियंका ने लिखा- ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर संपर्क करें। मैग्जीन के मुताबिक 2017 में प्रियंका चोपड़ा और निक को डिजाइनर Ralph Lauren ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे।

इस मुलाकात के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक को अपने घर पर बुलाया। घर पर प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा टीवी सीरियल लॉ एंड ऑर्डर देख रही थीं। प्रियंका के मुताबिक हमने कुछ घंटे बातें की। प्रियंका ने कहा कि इस मुलाकात में कोई किस नहीं हुई। वोग मैग्जीन के मुताबिक तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक जोनस के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। निक कहते हैं कि उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी थी। निक ने घुटने के बल बैठकर प्रियंका से कहा- क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बना सकता हूं। 45 सेकंड खामोशी के बाद प्रियंका ने हां कह दिया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़