शादी से पहले निक से आखिर किस बात पर नाराज हो गयीं प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopra-and-nick-jonas-love-story

निक संग शादी के बंधन में बँधने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा के प्यार की शुरुआत कब और कैसे हुई ये आज भी उनके फैंस नहीं जानते। हालाँकि, उनकी प्रेम कहानी किसी परी कथा से कम नहीं है।

निक संग शादी के बंधन में बँधने जा रहीं प्रियंका चोपड़ा के प्यार की शुरुआत कब और कैसे हुई ये आज भी उनके फैंस नहीं जानते। हालाँकि, उनकी प्रेम कहानी किसी परी कथा से कम नहीं है। हाल ही में एक अँग्रेज़ी पत्रिका को दिये इंटरव्यू में उन्होंने खुल कर अपनी प्रेम कहानी का वर्णन करते हुए एक-एक कर सारे राज़ खोले। किसने पहले पहल की ? कौन किसका दीवाना हुआ ? पहली डेट पर निक ने प्रियंका को किस क्यों नहीं किया ? और किसने शादी के लिए प्रस्ताव रखा ? इन सबसे परदा उठाते हुए खुद प्रियंका ने बताया कि मेट गाला में मिलने से पहले ही वे दोनों एक दूसरे से मैसेज के ज़रिए बात करने लगे थे। बात सितंबर 2016 की है, प्रियंका की खूबसूरती से निक कुछ यूँ प्रभावित हुए कि उन्होंने सरे आम ट्विटर पर लिख दिया, 'मेरे कुछ दोस्तों का मानना है कि हमें एक दूसरे से मिलना चाहिए' इस पर प्रियंका ने उन्हें तुरंत आगाह करते हुए कहा कि उन्हें ये सब ट्विटर पर नहीं लिखना चाहिए क्योंकि यहाँ और भी कई लोग उनके मैसेज पढ़ते हैं और उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दे दिया और कहा कि वे उस पर ही मैसेज करें, यहीं से शुरुआत हुई इनकी प्रेम कहानी की।

उसके बाद तो बस सिलसिला आगे बढ़ता रहा, निक ने बताया कि कैसे एक अवॉर्ड शो की पार्टी में निक भरी महफ़िल में घुटनों के बल बैठ कर प्रियंका से कहने लगे कि आख़िर तुम इतने दिन तक कहाँ थी ? उनके इस दीवानेपन को देख उनके भाई जो जोनस भी भौंचक्के रह गये और निक को सलाम कहने लगे।

इसे भी पढ़ेंः 42 साल की उम्र में सुष्मिता सेन करने वाली हैं 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी!

प्रियंका भी उनकी इस अदा से प्रभावित हो गयीं। फिर क्या था, इंग्लिश बाबू देसी गर्ल की कहानी ने ज़ोर पकड़ ली। प्रियंका ने आगे कहते हुए बताया कि उन्होंने निक को जब अपने घर बुलाया तब उनकी माँ भी वहीं टीवी देख रही थीं। प्रियंका और निक ने कुछ देर एक दूसरे से बातें कीं और फिर निक चले गये। प्रियंका कहती हैं कि आज भी उन्हें इस बात की नाराज़गी है कि निक ने उन्हें उस वक़्त किस नहीं किया जिस पर निक ने उन्हें काटते हुए कहा कि मैं कैसे किस कर सकता था वहाँ प्रियंका की माँ भी मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ेंः परिणीति ने निक जीजू से जूता चुराई के इतने रुपये मांगे कि सुन कर होश उड़ जाएंगे

निक ने आगे बताया कि तब तक वे मन बना चुके थे कि वे प्रियंका को ही अपनी दुल्हनिया बनाएँगे और बिना वक़्त ज़ाया करते हुए निक ने तुरंत प्रियंका की माँ से फ़ोन कर शादी के लिए इजाज़त ली और अगली ही डेट पर प्रियंका को ग्रीस ले गये। वहाँ पर फिर से एक बार निक ने घुटनों के बल बैठ कर प्रियंका को टिफ़नी की अँगूठी देते हुए अपने दिल की बात कह दी। निक बताते हैं कि प्रियंका कुछ देर तक उन्हें चुप-चाप देखती रहीं और कुछ जवाब नहीं दिया। इस पर निक ने उन्हें कहा कि मैं आपकी उँगली में यह अँगूठी पहनाने जा रहा हूँ अगर आपको यह मंजूर नहीं तो आप बेझिझक पीछे हट सकतीं हैं। ज़ाहिर है ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ और निक ने आख़िरकार प्रियंका को अपने प्यार में क़ैद कर लिया। इसके बाद मुंबई में अगस्त में दोनों ने रोका कर लोगों के सामने अपने रिश्ते को कबूला। प्रियंका और निक फिलहाल शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बड़े ही धूम-धाम से 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में दोनों शादी के बंधन में बँधने जा रहे हैं।

-श्वेता उपाध्याय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़