जानिये प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के लव अफेयर्स...

Priyanka Chopra's love affairs ranging from Bollywood to Hollywood
[email protected] । Nov 20 2018 5:57PM

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार हो चुकी हैं ये शौहरत उन्हें अपनी एंक्टिग और काबलियत के दम पर मिली हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल स्टार हो चुकी हैं ये शौहरत उन्हें अपनी एंक्टिग और काबलियत के दम पर मिली हैं। सन् 2000 में  मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में प्रियंका चौपड़ा ने अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म 'द हीरो- लव स्‍टोरी ऑफ अ स्‍पाई' से की थी। इसके बाद उन्‍होंने क‍ई छोटी बड़ी फिल्‍मों में काम कियाा लेकिन मधुर भंड़ारकर की फिल्‍म 'फैशन' में निभाए गए किरदार के लिए उन्होंने काफी तरीफे बटोरी... इस फिल्म के लिए उन्‍हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। बॉलीवुड में अपनी एंक्टिग का लोहा मनवाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में फिल्मों में अपना रूख किया और आज प्रियंका का हॉलीवुड फिल्म जगत में एक बड़ा नाम है।

प्रियंका की उम्र 36 साल है लेकिन वो आज भी सिंगल हैं। लेकिन बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक वो अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही... आज हम आपको बताते हैं देसी गर्ल के अफेयर्स के बारे में....

अक्षय कुमार

बॅालीवुड के सबसे कंट्रोवर्शियल जोड़ी की बात की जाए तो इस में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। 2003 में आई फिल्म अंदाज में पहली बार अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। इस फिल्म के एक गाने 'आएगा मजा अब बरसात का' में इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें प्रियंका के करियर के शुरुआती और चढ़ाव वाले दौर में काफी सुनने को मिली। बाद में दोनों ने एक दूसरे के साथ काम करने से इंकार कर दिया। 

शाहिद कपूर

जब 2011 में सुबह-सुबह 7.30 बजे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनके घर पर रेड डाली और सो-कॉल्ड ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के वहां पहले से मौजूद पाए गए। इसके बाद मीडिया में दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं थीं।

असीम मर्चेंट

कहा जाता है कि मॉडलिंग के दिनों में प्रियंका चोपड़ा असीम मर्चेंट को डेट कर रही थीं।  जब 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब दोनों के बीच प्यार की बातें सामने आई थीं। हालांकि, दो साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।  2008 में प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड रहे असीम मर्चेंट और सेक्रेटरी प्रकाश जाजू से झगड़ा हुआ था। तब झगड़ों की वजह प्रियंका के निजी मामलों में जाजू के हस्तक्षेप और जाजू के वेतन भुगतान और पैसों को बताया गया था। बाद में जाजू और असीम ने मिलकर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी

शाहरुख खान

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक खूब रहे। इस वजह से शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के बीच दरार की खबर भी आई। लेकिन बाद में शाहरुख ने स्थिति संभाल ली।  कहा जाता है कि गौरी ने शाहरुख को वार्निंग दी थी कि वे भविष्य में कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। गौरी खान ने प्रियंका को चेतावनी देते हुए कहा " आज के बाद शाहरुख़ से दूर रहना नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा।"

अमेरिकन सिंगर निक जोनास

और आज कल प्रियंका चोपड़ा का नाम अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ जोड़ा जा रहा हैं। अपने अफेयर की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ नज़र आई हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका, निक के साथ जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। हाल के दिनों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और मशहूर सिंगर निक जोनास की डेटिंग की कई खबरें सामने आई थीं. प्रियंका से निक का नाम तब जुड़ा था जब वो पिछले साल मेट गाला के दौरान एक साथ रेड कार्पेट पर नज़र आए थे।

प्रियंका से 10 साल छोटे हैं निक

बता दें कि निक जोनास प्रियंका चोपड़ा से उम्र में करीब 10 साल छोटे हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 36 साल की होने वाली हैं, वहीं निक सिंतबर में अपना 26वां जन्मदिन मनाएंगे। अब इन दोनों के रिश्तों के पीछे की सच्चाई क्या है ये तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह से ये दोनों इन दिनों एक दूसरे के साथ समय बिताते दिख रहे हैं उससे इतना तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़