प्रियंका से पहले ये एक्ट्रेस भी कर चुकी है सलमान खान की फिल्म Reject....
प्रियंका और सलमान खान की जोड़ी फिल्म मुझसे शादी करोगी से सुपरहीट हुई थी। ये जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी इसके बाद भी ये जोड़ी कई फिल्मों में साथ दिखाई दी।
प्रियंका और सलमान खान की जोड़ी फिल्म मुझसे शादी करोगी से सुपरहीट हुई थी। ये जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी इसके बाद भी ये जोड़ी कई फिल्मों में साथ दिखाई दी। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के शाहरुख खान के कथिक अफेयर की खबरों बाद प्रियंका और सलमान ने साथ काम नहीं किया क्योंकि प्रियंका और शाहरुख के अफेयर की खबरों ने शाहरुख खान की जिंदगी में भूचाल ला दिया था शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने शाहरुख को प्रियंका से दूरी बनाने के लिए कहा जिसके बाद शाहरुख और प्रियंका के बीच सबकुछ ठीन नहीं रहा।
प्रियंका चोपड़ा के पास जब कोई फिल्म नहीं थी
इस बवाल का प्रियंका के करियर पर काफी असर पड़ा एक वक्त ऐसा आया जब कोई भी बड़ा स्टार प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहता था। कुछ वक्त खुद को ब्रेक देने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड की ओर रूख़ किया जिसके बाद उनकी रफ्तार नहीं रुकी। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी फिल्म जयगंगाजल में प्रियंका आखिरी बार नजर आयी थी। हॉलीवुड टीवी शो में प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया जिसके बाद उन्हें कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेस्ट मिले और जिसके साथ ही प्रियंका भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय पहचान बन गई।
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत छोड़ी
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी की खबरें थी वो सलमान खान की फिल्म भारत में लीड रोल में नजर आने वाली थी लेकिन ताजा खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत को छोड़ दिया है। इसकी जानकारी खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने दी है। हालांकि निर्देशक ने इसे काफी हंसी मजाक के साथ शेयर किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा के अचानक लिये इस फैसले से सलमान खान बेहद खफा हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि अब सलमान कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।
दरअसल, भारत में पहले कैटरीना कैफ को फाइनल किया जा रहा था। लेकिन खुद प्रियंका चोपड़ा ने निर्देशक से बात की थी कि वो भारत के साथ बॉलीवुड में कमबैक करना चाहती हैं। लिहाजा, अली अब्बास जफर ने प्रियंका को फाइनल कर लिया था। लेकिन अब खुद ने ही हाथ पीछें खींच लिए।
हालांकि अली अब्बास जफर को इन बातों से कोई खास फर्क पड़ते नहीं दिख रहा। लेकिन सलमान खान को यह बात गले से नीचे नहीं उतर रही। खैर, यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म को रिजेक्ट किया हो।
आइये जानते है किस- किस एक्ट्रेस का रिजेक्शन झेल चुके है सलमान खान -
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की मस्तानी और टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सलमान खान के साथ अभी तक किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आई है। खबरों के मुताबिक जब दीपिका बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थी तो पहली फिल्म सलमान खान मे ही ऑफर की थी लेकिन दीपिका पादुकोण से उसे रिजेक्ट कर दिया था और उसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से डेब्यू किया था।
कंगना रनौत
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत तो अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती है और वो ज्यादातर सोलो फिल्म ही करती है। सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में करिना से पहले कंगना को ये रोल ऑफर किया था लेकिन कंगना को ये रोल पसंद नहीं आया और उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया
विद्या बालन
विद्या ने बॉलीवुड में कदम 2005 में रखा था लेकिन अपने करियर में अभी तक विद्या ने सलमान के साथ किसी भी फिल्म में काम नहीं किया । विद्या सबजेक्टिव फिल्में करना पसंद करती है।
अमृता राव
अमृता राव यूं तो अब फिल्मों से दूर हो चुकी हैं लेकिन सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की बहन का किरदार ऑफर हुआ था। सलमान खान की इस फिल्म को उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।
सोनाली बेंद्रे
केंसर से जूझ रही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी सलमान खान को रिजेक्ट किया हुआ हैं। सोनाली ने सलमान के साथ सिर्फ एक ही फिल्म की है। ये फिल्म थी हम साथ-साथ हैं, इसके बाद उन्होंने भी सलमान के साथ फिल्में रिजेक्ट कर दीं।
जूही चावला
जूही चावला ने भी सलमान खान के साथ कोई फिल्म नहीं की। हालांकि कुछ फिल्मों में दोनों ही गेस्ट एपीएरेंस देते रहे लेकिन दोनों जोड़ी बनकर कभी साथ नजर नहीं आए। ऐसा नहीं है कि दोनों को साथ में काम करने का कभी ऑफर नहीं मिला लेकिन ये ऑफर्स रिजेक्ट होते रहे।
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला ने सलमान खान के साथ सिर्फ एक फिल्म की है। जानम समझा करो में दोनों साथ दिखाई दिए लेकिन ये फिल्म फ्लॉप हो गई। बाद उन्होंने सलमान की फिल्म्स के ऑफर रिजेक्ट ही किए।
अन्य न्यूज़