महज 4 साल के कॅरियर के साथ समाप्त हुआ था दिव्या भारती का सफर

Remembering Divya Bharti on her birth anniversar

महज 4 साल के कॅरियर में बुलंदियों को हासिल करते हुए दिव्या भारती ने 21 फिल्में कर ली थी। वहीं एक समय उनके करोड़ों चाहने वाले थे। उनका नाम सुनते ही लोगों के जहन में एक मासूमियत भरा चेहरे उभर आता था।

महज 4 साल के कॅरियर में बुलंदियों को हासिल करते हुए दिव्या भारती ने 21 फिल्में कर ली थी। वहीं एक समय उनके करोड़ों चाहने वाले थे। उनका नाम सुनते ही लोगों के जहन में एक मासूमियत भरा चेहरे उभर आता था। बता दें कि दिव्या का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था।

जब वह तरक्की की राह में आगे बढ़ रही थी इसी दौरान उन्होंने एक अहम फैसला लेना का विचार किया। वह फैसला था शादी का, उन्होंने साल 1992 में इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली।

शादी के एक साल के भीतर ही दिव्या भारती का देहांत हो गया। बता दें कि उनकी मौत 5 अप्रैल, 1993 को उन्हीं के फ्लैट की खिड़की से गिरकर हुई थी। हालांकि उनकी मौत एक रहस्य से कम नहीं थी। वहीं उनकी मौत के बाद उनकी तीन मशहूर फिल्में रिलीज हुई थी। रंग, शतरंज जैसी फिल्मों को देखकर यह लगता है कि अगर आज वह होती तो उनकी प्रसिद्धी बाकी अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा होती।

अनुराग गुप्ता

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़