देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?

some-facts-of-priyanka-chopra-sasural

हाल ही में हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से सगाई कर, सारी अफ़वाहों और चर्चाओं पर ब्रेक लगा दिया। कुछ लोगों ने पीसी के इस कदम पर ख़ुशी जताई, तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर जोक्स बनाने में बिज़ी थे।

हाल ही में हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से सगाई कर, सारी अफ़वाहों और चर्चाओं पर ब्रेक लगा दिया। कुछ लोगों ने पीसी के इस कदम पर ख़ुशी जताई, तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर जोक्स बनाने में बिज़ी थे। वैसे देसी गर्ल को इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे क्या सोचता और कहता है, जो कि सही भी है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अगर किसी बात की फ़िक्र करती हैं, तो वो है उनका कॅरियर और फ़ैमिली। पीसी अकसर परिवार के प्रति प्यार का इज़हार करते हुए दिखाई देती हैं। क्या करें दिल हिंदुस्तानी है न? अच्छा जब बात परिवार की चली है, तो इस पर थोड़ा और विस्तार से बात कर लेते हैं। ये, तो आप सभी जानते ही हैं कि प्रियंका की फ़ैमिली में मां मधु चोपड़ा और छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा हैं, लेकिन भाई अब उनके पास सिर्फ़ एक ही नहीं, बल्कि दो-दो परिवार की ज़िम्मेदारी है। अरे.. अब उनकी ज़िंदगी में निक की फ़ैमिली यानि उनके ससुराल वाले भी, तो शामिल हो गए हैं न।

क्या आप जानते हैं कि निक जोनस के परिवार में कितने मेंबर हैं और प्रियंका को शादी के बाद किस-किस ख़्याल रखना होगा। चलिए अगर नहीं पता, तो हम बता देते हैं। निक के परिवार में कुल 9 सदस्य हैं, यानि वो एक जाइंट फ़ैमिली का हिस्सा बनने जा रही हैं। प्रियंका के होने वाले ससुराल में दो जेठ, एक जेठानी, एक देवर और दो भतीजियों को मिला कर सास-ससुर हैं। इसके अलावा केविन और डेनियल नाम की दोनों भतीजियों की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम एलेना रोज और वैलेंटाइना एंजेलीना है। इसका मतलब प्रियंका पूरे हरे-भरे परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं।

पीसी के ससुर पॉल केविन अमेरिकन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। जोनस इंटरप्राइजेस की स्थापना भी उन्होंने ही की थी। वहीं जोनस ब्रदर्स की म्यूज़िकल सफ़लता के बाद वो लोकल चर्च में पादरी बन गए। वहीं सास डेनिस जोनस एजुकेशन के लिए काम करती हैं, फिलहाल उनका सारा ध्यान घर की देख-रेख पर होता है।

वैसे परिवार चाहें कितना ही बड़ा क्यों न हो, हमारी देसी गर्ल सब कुछ आसानी से हैंडल कर लेंगी। अब बस शादी की डेट का ख़ुलासा जितनी जल्दी कर दें, उतना ही बढ़िया है।

- आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़