नई हीरोइन की वजह से सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन का हुआ ब्रेकअप
एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक चौंका देने वाली ख़बर सामने आई है। भाई अब ये क्या सुनने को मिल रहा है अपने सुशांत और कृति का ब्रेकअप हो गया है।
क्या...क्या...क्या...
एक्ट्रेस कृति सेनन और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक चौंका देने वाली ख़बर सामने आई है। भाई अब ये क्या सुनने को मिल रहा है अपने सुशांत और कृति का ब्रेकअप हो गया है। थोड़े समय पहले ही मार्केट में इस कपल के बीच मन-मुटाव की अफ़वाहों ने जोर-शोर से तहलका मचा रखा था और अब ये दोनों साथ नहीं हैं।
क्या है अलगाव की वजह?
पिंकविला में छपी ख़बर के अनुसार, सुशांत सिंह और कृति ने रिश्ते से ब्रेक लेते हुए ब्रेकअप का फ़ैसला किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि कृति अपने और सुशांत के इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने इससे बाहर आने का निर्णय लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राब्ता फ़िल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के प्यार की चर्चाओं ने ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरी थी। इसी के चलते अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप हो गया था।
वैसा एक ओर जहां दोनों के अलग होने की ख़बरों ने हर तरफ़ हलचल मचा रखी है। वहीं दूसरी ओर दोनों के बीच वापस से सब कुछ ठीक होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड का ये जोड़ा इस वक़्त अपने-अपने काम में काफ़ी बिज़ी चल रहा है। इसके अलावा कॅरियर के इस मुकाम पर आ कर दोनों ही पूरी तरह से अपने काम पर फ़ोकस करना चाहते हैं। क्योंकि एक तरफ़ जहां सुशांत 'Kizie Aur Manny' की शूटिंग में व्यस्त हैं, तो वहीं कृति ने 'Luka Chuppi' पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित किया हुआ है। इसके अलावा दोनों की पाइप लाइन में अन्य फ़िल्में भी हैं।
ख़ैर, इसके साथ ही आपको एक मसालेदार और चटपटी ख़बर बताते हैं। सूत्रों से पता चला है कि सुशांत अपनी आने वाली फ़िल्म 'Kizie Aur Manny' की कोस्टार संजना संघी के थोड़ा ज़्यादा करीब आ गए हैं। बस यही बात कृति को चुभ रही थी और यही वजह थी कि कृति को सुशांत से अलग होना पड़ा। वैसे फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इस तरह की किसी भी ख़बर से इंकार किया है।
कृति और सुशांत के ब्रेकअप की असल सच्चाई क्या है, ये तो सिर्फ़ ये दोनों ही बता सकते हैं। फिलहाल ये सुन कर सुशांत की एक्स-गर्लफ़्रेंड अंकिता काफ़ी ख़ुश होंगी।
-आकांक्षा तिवारी
अन्य न्यूज़