इन सितारों ने एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार की शादी

These stars did not get married one or two times, but many times

कहते हैं कि शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें दो लोग एक बार बंधने के बाद एक−दूसरे को जीवन भर के लिए अपना मान लेते हैं। अपने पार्टनर की खुशियां या खूबियां ही नहीं, बल्कि दुख और बुराईयां भी लोग अपना लेते हैं।

कहते हैं कि शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसमें दो लोग एक बार बंधने के बाद एक−दूसरे को जीवन भर के लिए अपना मान लेते हैं। अपने पार्टनर की खुशियां या खूबियां ही नहीं, बल्कि दुख और बुराईयां भी लोग अपना लेते हैं। लेकिन बी-टाउन में ऐसे बहुत से सितारे हैं, जिन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि तीन या उससे भी ज्यादा बार शादी की। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में−

किशोर कुमार

किशोर कुमार को लोग किशोर दा कहकर पुकारते हैं। आपको शायद पता न हो लेकिन किशोर दा ने अपने जीवन में चार बार शादी की थी। उनकी पहली पत्नी थी गायिका रूमा गुहा, जिनसे उन्होंने 1950 में शादी की थी। लेकिन उनकी शादी आठ साल तक ही टिक पाई। इसके बाद किशोर दा ने 1960 में मधुबाला से शादी की। शादी के नौ साल बाद मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद किशोर कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। हालांकि उनकी शादी की उम्र महज दो साल ही रही। इसके बाद किशोर दा ने 1980 में बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से विवाह किया।

सिद्धार्थ रॉय कपूर

हालांकि सिद्धार्थ रॉय कपूर भले ही एक्टर नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनका वास्ता बॉलीवुड से बेहद करीब का है। उनकी पत्नी विद्या बालन एक सफल एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। जिनसे उन्होंने दिंसबर 2012 में शादी की। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात का पता है कि विद्या सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। सिद्धार्थ की पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थीं, जबकि उन्होंने दूसरी शादी एक टेलीविजन प्रॉडयूसर से की, जिनसे उनका अलगाव साल 2011 में हो गया। इसके बाद विद्या सिद्धार्थ की जीवनसंगिनी बनीं।

संजय दत्त

बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त ने भी अपने जीवन में तीन शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण चल बसीं। इसके बाद संजू बाबा ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की लेकिन उनकी आपस में नहीं बनी और साल 2005 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने तीसरी शादी साल 2008 में मान्यता से की।

करण सिंह ग्रोवर

तीन बार शादी करने की लिस्ट में बिपाशा बसु के पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का नाम भी शामिल है। करण को अपने जीवन में प्यार हुआ और उन्होंने अपने प्यार से शादी भी की लेकिन वह शादी सफल ही नहीं हो पाई। करण की पहली पत्नी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम थी, जिनसे उनका तलाक शादी के मात्र दस माह बाद ही हो गया। इसके बाद करण ने दूसरी शादी अपने सीरियल दिल मिल गए की को−स्टार जेनिफर विंगेट से की। उनकी शादी साल 2012 में हुई और 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अप्रैल 2016 में शादी के बंधन में बंधे।

वरूण क्वात्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़