आखिर देर रात शिल्पा शेट्टी के घर जाकर क्यों ड्रिंक करते थे सलमान?

truth-of-salman-khan-and-shilpa-shetty-romance
श्वेता । Oct 10 2018 5:40PM

कुछ दिनों से मीडिया में सलमान खान और शिल्पा के बीच अफेयर की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने एक शो लॉन्च के दौरान सवालों के घेरे में आ गयीं। खबर कुछ यूँ उड़ी की खुद शिल्पा भी चौंक उठीं।

कुछ दिनों से मीडिया में सलमान खान और शिल्पा के बीच अफेयर की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने एक शो लॉन्च के दौरान सवालों के घेरे में आ गयीं। खबर कुछ यूँ उड़ी की खुद शिल्पा भी चौंक उठीं। शो लॉन्च के दौरान मीडिया के कई सवालों के बीच एक सवाल यह भी उठा कि क्या शिल्पा और सलमान के बीच सच में कोई अफेयर था? शिल्पा और अक्षय का अफेयर तो किसी से छुपा नहीं था लेकिन सलमान के साथ रिश्ते को लेकर शिल्पा ने सभी अफवाहों को ख़ारिज करते हुए ये कहा कि वे और सलमान सिर्फ़ अच्छे दोस्त हैं, शिल्पा ने मीडिया को ये भी बताया कि 'सलमान आधी रात मेरे घर आ कर मेरे पापा के साथ ड्रिंक करते थे, मैं सोई रहती थी और वो मेरे पापा के साथ बैठ कर घंटों बातें किया करते थे। जब मेरे पापा का निधन हुआ उस दिन वो मेरे घर आए, सलमान काफ़ी उदास थे और वो बार काउंटर पर सर झुका कर बैठ गये। शिल्पा ने कहा कि हम हमेशा से सिर्फ़ अच्छे दोस्त रहे हैं। हम तो कभी डटे पर भी नहीं गये। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो सिर्फ़ सलमान ओर शिल्पा ही जानते होंगे। हालाँकि सलमान ख़ान के साथ जुड़ने वाला ये कोई पहला नाम नहीं। सलमान आए दिन अपने प्रेम प्रसंगों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आइए जानते हैं सलमान के साथ और कितनी महिलाओं का नाम पहले भी जुड़ चुका है।

1. शाहीन–  सलमान का पहला प्यार जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। बात उन दिनों की है जब सलमान केवल उन्नीस वर्ष के थे। शाहीन की खूबसूरती ने सलमान के होश उड़ा दिए थे। कहा तो ये भी जा रहा था कि वे दोनों एक दूसरे से इतना प्यार करते थे कि बात शादी तक पहुँच चुकी थी।

2. संगीता बिजलानी– 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी संगीता पर भी सलमान का दिल आ गया था। दोनों की शादी के कार्ड भी बँट चुके थे लेकिन बाद में संगीता खुद ही शादी से पीछे हट गयीं। वे दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और संगीता अक़सर उनके घर के त्योहारों और पार्टियों में नज़र आती हैं।

3. सोमी अली– सोमी और सलमान के अफेयर की ख़बरें भी खूब उड़ी थीं, कहा जाता है कि सोमी सलमान से इसलिए दूर हो गयीं क्योंकि सलमान सनकी मिजाज़ के थे और बहुत ज़्यादा ड्रिंक भी करते थे, हालाँकि इससे उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं हुआ और वे आज भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

4. ऐश्वर्या राय– ऐश्वर्या और सलमान के अफेयर के बारे में कौन नहीं जनता? ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म के दौरान सेट पर शुरू हुई सलमान ऐश्वर्या की कहानी का अंजाम किसी फिल्मी एंडिंग से कम नहीं था। दोनों आए दिन अपने अफेयर और झगड़ों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान कई बार गुस्से में उन पर हाथ भी उठा चुके थे। सलमान के उग्र व्यवहार से त्रस्त होकर ऐश्वर्या ने साल 2002 में उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए।

5. स्नेहा उलाल– माना जाता है कि सलमान कभी ऐश्वर्या को भुला ही नहीं पाए इसलिए उनके जैसी दिखने वाली स्नेहा उलाल के साथ भी कुछ दिन उनका अफेयर चला। दोनों ने एक साथ ‘लकी’ फिल्म में काम भी किया, हालाँकि ये रिश्ता भी ज़्यादा दिन टिक नहीं पाया और दोनों अलग हो गये।

6. कैटरीना कैफ़- कैटरीना कैफ़ के फिल्मी कॅरियर के पीछे सबसे बड़ा हाथ सलमान का ही माना जाता है और कैटरीना ही वो आख़िरी इंसान थी जिनके साथ सलमान का सीरीयस रीलेशनशिप रहा। वे दोनों काफ़ी साल साथ रहे और उसी दौरान उन्होंने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी की। हालाँकि सलमान का ये रिश्ता भी मुकाम तक नहीं पहुँच पाया और दोनों अलग हो गये।

7. क्लॉडीया सीएसला– जर्मन मॉडेल क्लॉडीया की खूबसूरती से फिर एक बार सलमान का दिल मचला। दोनों एक साथ काई पब्लिक इवेंट्स में भी नज़र आने लगे। इनके अफेयर की खबरों को हवा तब मिली जब सलमान ने एक इंटरव्यू में क्लॉडीया की तारीफ में कहा कि वे एक अच्छी लड़की हैं और उन्हें क्लॉडीया को अपने परिवार से मिला कर काफ़ी खुशी हुई। लेकिन ये खबर भी जल्द ही हवा हो गयी।

8. लुलिया वंतूर– काफ़ी समय से रोमेंनिया की मॉडेल लुलिया के साथ सलमान की शादी की ख़बरें आ रहीं हैं। आए दिन लुलिया का भारत में नज़र आना इस बात की ओर इशारा कर रहा है की कहीं इन खबरों में सच्चाई तो नहीं?

9. ज़रीन ख़ान– सलमान ने ज़रीन को ‘वीर’ फिल्म के ज़रिए बॉलीवुड का रास्ता दिखाया। सलमान और ज़रीन के अफेयर की खबरें भी काफ़ी उड़ीं, हालाँकि दोनों ने कभी इस बात को कबूला नहीं।

10. महक चहल– सलमान और महक के बीच दोस्ती से ज़्यादा की आशंका तब होने लगी जब एक इंटरव्यू में सलमान ने खुल कर कहा कि बिग बॉस के दौरान उनका झुकाव महक के प्रति अधिक रहा है।

11. डेज़ी शाह– डेज़ी का नाम सलमान के साथ तब जोड़ा जाने लगा जब सलमान की फिल्म ‘जय हो’ में बतौर अभिनेत्री उन्हें लिया गया।

12. हेज़ेल कीच- जी हाँ! युवराज की पत्नी और ब्रिटिश मॉडेल हेज़ेल के साथ भी सलमान का नाम जुड़ चुका है। सलमान ने हेज़ेल को 'बॉडीगार्ड' फिल्म और उसके बाद बिग बॉस में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया।

उनकी गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट देख कर ये कहना ग़लत नहीं होगा के बॉलीवुड के ये एक ही ऐसे दिलफेंक आशिक़ हैं जिनके लिए लाखों लड़कियाँ आज भी पलकें बिछाए बैठीं हैं और ऐसे में अगर सलमान की शादी की ख़बरें आती हैं तो ये उनके लिए किसी शॉक से कम नहीं होगा। हो सकता है यही वजह हो कि सलमान आज तक कुँवारे हैं। अब देखना ये है कि इन गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में आगे और कितने नाम जुड़ते हैं!

-श्वेता

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़