अर्जुन और मलाइका की Love Story मे सलनाम खान क्यों बने Villain

why-did-salman-khan-become-the-villain-in-arjun-and-malaika-s-love-story
रेनू तिवारी । Dec 6 2018 4:44PM

अर्जुन कपूर का सलमान खान से कुछ ज्यादा ही गहरा रिश्ता हो गया है। पहले सलमान की बहन के साथ रिलेशनशिप में रहना और अब सलमान की भाभी के साथ

अर्जुन कपूर का सलमान खान से कुछ ज्यादा ही गहरा रिश्ता हो गया है। पहले सलमान की बहन के साथ रिलेशनशिप में रहना और अब सलमान की भाभी के साथ... अर्पिता ने तो अपना घर आयूष के साथ बसा लिया.... और अब अर्जुन भी अपना घर बसाने के मूड में हैं। जी हां जल्द ही 33 साल के अर्जुन कपूर और सलमान खान की 45 साल की पूर्व भाभी मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी करने वाले हैं.... इस वेडिंग सीजन में दीपवीर और प्रियंका- निक की शादी के बाद ये कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शादी करने वाले हैं। क्योंकि इस समय दोनों का प्यार परवान चढ़ चुका हैं... सरेआम इजहार भी होने लगा हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने नाम के आगे से ‘खान’ सरनेम अब हटा दिया है। पूर्व पति अरबाज खान से तलाक के साल भर बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं मलाइका इन दिनों अपने नये प्यार को लेकर चर्चा में हैं। 2017 में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मलाइका अब अर्जुन कपूर से शादी कर सकती हैं। ये कयास इस लिए भी लगाए जा रहे है क्योंकि मलाइका ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना नाम सिर्फ मलाइका अरोड़ा कर लिया है। जबकि कुछ समय पहले तक यह मलाइका अरोड़ा खान हुआ करता था।

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने जब अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की तो उसके बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि उनके गले में AM लिखा हुआ एक पेंडेंट था। जैसे ही फैंस ने मलाइका के गले में ये पेंडेंट देखा तो सभी ने उसे मलाइका और अर्जुन के नाम से जोड़कर देखा। लोगों ने इसे मलाइका का इजहार-ए-इश्क मान लिया। इस जोड़ी ने साथ में एक फ्लैट भी खरीद लिया था। दोनों के करीबी सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट खरीदा है हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं है कि दोनों वहां रहेंगे या नहीं। 

वैसे अभी कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था, मैं कभी पर्सनल सवालों का जवाब नहीं देती। इस वजह से नहीं क्योंकि मैं शर्माती हूं जवाब देने में बल्कि इसलिए क्योंकि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं और जो भी मेरी लाइफ में होता है इसके बारे में सबको पता होता ही है। मुझे उसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। मैं अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हूं। ये बहुत ही खूबसूरत और कीमती है।

मलाइका और अर्जुन के रिश्तों को लेकर अभी तक कोई अधिरकारिक रूप से घोषणा नही हुई हैं। लेकिन दोनों को कई बार कई मौको पर साथ देखा गया हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका को एक डिनर डेट पर भी देखा गया थाl जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में रंगे हुए नज़र आए और बाहर निकलते वक्त मलाइका को अर्जुन कपूर की तरफ़ से एक अच्छे बॉयफ्रेंड की तरह प्रोटेक्ट करते हुए भी देखा गया l  ऐसे में इंडस्ट्री में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। संभव है कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं। गौरतलब है कि अर्जुन 33 और मलाइका 45 बरस की हैं। 

ये तो थी मलाइका की बात अब बात करते है अरबाज खान की मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।  

जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ उनके रिलेशन और शादी की काफी खबरें आ चुकी हैं। दोनों अरबाज के घर के फंक्शन्स और पार्टीज में भी साथ नजर आते हैं। कुछ समय पहले एक वेबसाइट ने इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा कि सोशल मीडिया पर आप दोनों की तस्वीरें देख कर लोग आप दोनों की शादी की बात करते हैं, इसपर आप का क्या कहना है? तो अरबाज ने कहा था, 'बातें होती हैं तो बातें होने दीजिए, उससे क्या होता है, उनके कहने से थोड़े ही कोई शादी होगी या नहीं होगी। जब जो चीज़ होनी है वह होगी। इस वक्त जो मेरी जिंदगी में चल रहा है वह सिर्फ मुझे पता है कि क्या हो रहा है।' अरबाज ने कहा था, जब मुझे लगेगा कि मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे कुछ बातें बाहर बतानी है फिर चाहे वह शादी की बात हो तो जब सही समय होगा तब मैं बोलूंगा।

आपको बता दे की अर्जुन कपूर अब देखना यह है कि मलाइका और अरबाज में से पहले शादी कौन करता हैl अरबाज़ को मलाइका से दो बच्चे भी हैं।

सलमान खान से अर्जुन का रिश्ता काफी पुराना है आइये एक नजर अर्जुन और सलमान के रिश्तो पर भी डालते है कि कैसे सलमान ने अर्जुन को स्टार बनाया और कैसे शुरू हो गई दोनों के बीच तकरार। फिल्मों में आने से पहले अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। कहा जाता है कि सलमान खान ने अर्जुन को बॉलीवुड में आने के लिए प्रेरित किया था। यहां तक कि सलमान की वजह से ही अर्जुन ने अपना वजन कम किया। अर्जुन कपूर ने सलमान की बहन अर्पिता को दो साल तक डेट किया। दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत एक दशक पहले हुई थी और दोनों का रिलेशनशिप 2 साल तक चला था। साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन में सबसे पहली बार किसी रिलेशनशिप में थे। अर्पिता उनका पहला और सच्चा प्यार थीं।

सलमान इस रिस्ते की कद्र भी करते थे। लेकिन अर्जुन कपूर और मलाइका की नजदीकियों ने सलनाम और अर्जुन के बीच दरार पैदा कर दी। 

बता दें कि सलमान खान के साथ अर्जुन के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं। दरअसल सलमान अपने भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते टूटने का जिम्मेदार अर्जुन कपूर को ही मानते हैं। अरबाज काफी लंबे समय तक मलाइका के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। मगर जैसे-जैसे अर्जुन और मलाइका के रिश्तों की चर्चाएं बढ़ती गईं वैसे-वैसे मलाइका और अरबाज के रिश्ते की डोर कमजोर होती गई। सलमान को ऐसा लगता है कि अर्जुन की वजह से ही मलाइका और अरबाज अलग हुए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़